ओ मेरे सांवरिया इक अर्ज़ी है सुनले भजन

ओ मेरे सांवरिया इक अर्ज़ी है सुनले भजन

ओ मेरे सांवरिया इक अर्ज़ी है सुनले
भक्ति चाहूँ तेरी अपनी भक्ति दे दे
चरणों में तेरे पड़ा मैं रहूं खड़ा मैं रहूं
करूँ वंदना सदा मैं तेरी
ओ मेरे सांवरिया..............

जोगी हूँ चरणों का तेरे मैं सांवरिया
दुनिया कहती है मुझको तेरा बावरिया
खाटू जो आऊं न दिल घबराये
दिल घबराये मुझको चैन ना आये
खाटू वाले विनती सुनले
चरणों में तेरे पड़ा मैं रहूं खड़ा मैं रहूं
करूँ वंदना सदा मैं तेरी
ओ मेरे सांवरिया..............

मुझको तो आस और विश्वास है तेरा
दुनिया में तू ही इक सरकार है मेरा
चौखट तेरी सांवरिया मुझे मिल जाए
मेरे दिल की बगिया का फूल खिल जाए
खाटू वाले विनती सुनले
चरणों में तेरे पड़ा मैं रहूं खड़ा मैं रहूं
करूँ वंदना सदा मैं तेरी
ओ मेरे सांवरिया..............

हारा हुआ हूँ मैं सहारा चाहिए
मेरी नैया को बस किनारा चाहिए
दिल की इच्छा है तेरी सेवा कर पाऊं
सेवा कर पाऊं तेरे भजन सुनाऊ
खाटू वाले पिंटू बोले
खाटू वाले विनती सुनले
चरणों में तेरे पड़ा मैं रहूं खड़ा मैं रहूं
करूँ वंदना सदा मैं तेरी
ओ मेरे सांवरिया..............



चरणों में तेरे पड़ा मै रहूं | Charno Mein Tere Pada Mai Rahu | Shyam Bhajan by Pintu Yadav | Full HD

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Song: Charno Mein Tere Pada Mai Rahu
Singer: Pintu Yadav ( 9716646460 - 8920057915
Music: Devender Dev
Lyricist: Rani Singh
Video: Anil Kumar
Category: Hindi Devotional ( Shyam Bhajan)
Producers: Amresh Bahadur, Ramit Mathur
 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post