सर पर रख दो हाथ मेरे महाकाल
सर पर रख दो हाथ मेरे महाकाल महाराज भजन
शंभू शंभू नाम,तेरा जब लेता हूं,
इक पल में ही सारी,
सदियां जीता हूं,
जहर दिया है,
दुनिया वालों ने हरदम,
लेकिन मैं शिव नाम का,
अमृत पीता हूँ,
सर पे रख दो हाथ,
मेरे महाकाल महाराज।
शम्भो,
शंभू बिना जग सूना लागे,
आस मिलन की मन में जागे,
चाहे जितना रोकूं इसको,
पागल मन उज्जैन ही भागे,
मुझे बुला लो पास,
मेरे महाकाल महाराज,
सर पे रख दो हाथ,
मेरे महाकाल महाराज।
छोड़ जगत को तुमको चाहूं,
हर दम तेरे लाड़ लड़ाऊं,
तुमको पाने की खातिर मैं,
पूरी दुनिया से लड़ जाऊं,
रहना मेरे साथ मेरे,
महाकाल महाराज,
सर पे रख दो हाथ,
मेरे महाकाल महाराज।
मेरा पहला इश्क तुम्ही हों,
आँखो का हर अश्क तुम्ही हों,
मेरी हर इक बात तुम्ही हों,
यादों की बारात तुम्ही हों,
जीवन की सुखी बगिया में,
करूणा की बरसात तुम्हीं हो,
सर पे रख दो हाथ,
मेरे महाकाल महाराज।
New Shiv Bhajan | सर पे रख दो हाथ महाॅकाल महाराज | Sir Pe Rakh Do Hath Mahakal @RohitBhushanMishra
भगवान शिव को महाकाल कहा जाता है क्योंकि वे काल के देवता हैं। काल का अर्थ है समय, और शिव समय के नियंत्रक हैं। वे समय के आरंभ, मध्य और अंत के ज्ञाता हैं। वे समय चक्र को चलाते हैं, और वे सृष्टि, पालन और संहार के चक्र को नियंत्रित करते हैं। शिव को महाकाल कहा जाता है, इसका एक अन्य अर्थ यह भी है कि वे समय से परे हैं। वे काल के बंधनों से मुक्त हैं, और वे समय के प्रभाव से अछूते हैं। वे काल के आदि और अंत को जानते हैं, लेकिन वे स्वयं काल के अधीन नहीं हैं। उज्जैन को भी महाकाल कहा जाता है, क्योंकि यह भगवान शिव का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। यहां पर भगवान शिव का महाकाल मंदिर स्थित है, जो हिंदू धर्म के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक है।
महाकाल के प्रकार:
महाकाल को कई नामों से जाना जाता है, जिनमें से प्रमुख हैं:
इस मधुर और लोकप्रिय भजन से सबंधित अन्य मिलते जुलते अन्य भजन निचे दिए गए हैं जो आपको अवश्य ही पसंद आयेगे, कृपया करके इन भजनों (Bhajan With Lyrics in Text) को भी देखें.
महाकाल के प्रकार:
महाकाल को कई नामों से जाना जाता है, जिनमें से प्रमुख हैं:
- शंभू
- शंकर
- भोलेनाथ
- भव
- रुद्र
- उग्र
- भीम
- पशुपति
- ईशान
- शर्व महाकाल
- भव महाकाल
- रुद्र महाकाल
- उग्र महाकाल
- भीम महाकाल
- पशुपति महाकाल
- ईशान महाकाल
- महादेव महाकाल
इस मधुर और लोकप्रिय भजन से सबंधित अन्य मिलते जुलते अन्य भजन निचे दिए गए हैं जो आपको अवश्य ही पसंद आयेगे, कृपया करके इन भजनों (Bhajan With Lyrics in Text) को भी देखें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।