मैंने फेरे लिए भोले बाबा के साथ शिव भजन
मैंने फेरे लिए भोले बाबा के साथ शिव भजन
मैंने फेरे लिए,भोले बाबा के साथ,
भोले बाबा के साथ,
डमरू वाले के साथ।
भोले देखो तुम्हारा जुड़ा,
बड़ा प्यारा लगे,
मेरी गजरे के साथ,
मैंने फेरे लिए,
भोले बाबा के साथ।
भोले देखो तुम्हारा चंदा,
बड़ा प्यारा लगे,
मेरी बिंदिया के साथ,
मैंने फेरे लिए,
भोले बाबा के साथ।
भोले देखो तुम्हारी,
नाग माला,
बड़ी प्यारी लगे,
मेरे हरवा के साथ,
मैंने फेरे लिए,
भोले बाबा के साथ।
और देखो तुम्हारा डमरु,
बड़ा प्यारा लागे,
मेरे कंगना के साथ,
मैंने फेरे लिए,
भोले बाबा के साथ।
भोले देखो,
तुम्हारी मृगछाला,
बड़ी प्यारी लगे,
मेरे लहंगे के साथ,
मैंने फेरे लिए,
भोले बाबा के साथ।
भोले देखो,
तुम्हारे यह घुंघरू,
बड़े प्यारे लगे,
मेरी पायल के साथ,
मैंने फेरे लिए,
भोले बाबा के साथ।
🔱🌺मैंने फेरे लिए भोले बाबा के साथ 🔱🌺 सोमवार स्पेशल भजन 🙏🌺#shivbhajan
यह भजन भी देखिये
भोले बाबा मेरी कामना पूरी करो भजन लिरिक्स
गंगा की धार मेरी कावड़ में सजरी बम
भोलेबाबा गौरा जी की शादी वाली रात है