तेरे प्यारे भक्तों को लिरिक्स
तेरे प्यारे भक्तों को लिरिक्स Tere Pyare Bhakton Ko
तेरे प्यारे भक्तों को,
जाने क्या क्या नजर आये,
जाने क्या क्या नजर आये,
जाने क्या क्या नजर आये।
एक मीरा दीवानी थी,
वो भी बड़ी मस्तानी थी,
उसे जहर प्याले में,
मेरा श्याम नजर आये,
तेरे प्यारे भक्तों को,
जाने क्या क्या नजर आये।
एक भिलनी दीवानी थी,
वो भी बड़ी मस्तानी थी,
उसे खट्टे मीठे बेरों में,
मेरे राम नजर आये,
तेरे प्यारे भक्तों को,
जाने क्या क्या नजर आये।
एक धन्ना दीवाना था,
वो भी बड़ा मस्ताना था,
उसे पत्थरों के ढेरों में,
मेरे श्याम नजर आये।
एक द्रौपदी दीवानी थी,
वो भी बड़ी मस्तानी थी
उसे पंच गज साड़ी में,
मेरे श्याम नजर आये।
तेरे प्यारे भक्तों को,
जाने क्या क्या नजर आये,
जाने क्या क्या नजर आये,
जाने क्या क्या नजर आये।
You may also like
तेरे प्यारे भक्तों को जाने क्या क्या नजर आए | Krishna bhajan | Radha Krishna bhajan
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
