जय भोले भंडारी तू बड़ा उपकारी भजन

जय भोले भंडारी तू बड़ा उपकारी भजन

जय जय जय जय,
जय शिव शंकर,
जय त्रिशूलधारी,
महादानी, वरदानी भोले,
जाऊं बलिहारी
सांचे मन से जिसने पूजा,
धन्य वह नर बड़भागी,
पल में बिगड़े काज बनाए,
लीला तेरी न्यारी।
जय भोले भंडारी,
तू बड़ा उपकारी,
जय भोले भंडारी,
तू बड़ा उपकारी।।

बिन मांगे सबको देता है,
दानी बड़ा भोले,
सांस की माला हरदम बोले,
जय शिव, जय भोले।
दर का भिखारी हूं तेरा भोले,
सुन ले मेरी कहानी,
क्या सुनाऊं, तुझे पता सब,
तू है अंतर्यामी।
जय भोले भंडारी,
तू बड़ा उपकारी।।

कितनी परीक्षा लोगे भोले,
मन मेरा डोले,
अब तो थाम ले ओ मेरे भोले,
जग झूठा बोले।
है विश्वास अटल कर मेरा,
माफ करो नादानी,
सभी की बनाना हे भंडारी,
अंत में मेरी बारी।
जय भोले भंडारी,
तू बड़ा उपकारी।।

जय जय जय जय,
जय शिव शंकर,
जय त्रिशूलधारी,
महादानी, वरदानी भोले,
जाऊं बलिहारी।
सांचे मन से जिसने पूजा,
धन्य वह नर बड़भागी,
पल में बिगड़े काज बनाए,
लीला तेरी न्यारी।
जय भोले भंडारी,
तू बड़ा उपकारी,
जय भोले भंडारी,
तू बड़ा उपकारी।।


शिव भोले भंडारी तु बड़ा ऊपकारी / गदर 2 की धुन पर / भोलेनाथ न्यु सोंग / जरूर सुनें /

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 


जीवन योगी म्यूजिक टीम
सहयोगी - देवेंद्र ठाकुर, मुकेश भूतिया
Official_Youtube_Channel _Jeevan_Yogi
Label- Jeevan Yogi Bhajan Presents
Song- Hindu Rashtra Banega bharat
Singer- Jeevan Yogi

यह भजन भी देखिये

Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर गणेश भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post