जय जयकार माँ भवानी मातारानी भजन

जय जयकार माँ भवानी मातारानी भजन

जाग जाग मातेश्वरी मां,
जागो मां जगदंबे,
जाग उठो हे कुल की देवी,
जागो ज्वाला अंबे,
हे रणचंडी महाकाली मां,
खप्पर खड़ग उठाओ,
भारत खंडे जंबू द्वीपे,
मां धर्म ध्वजा लहराओ।।

जय जयकार मां भवानी,
उठा तलवार मां भवानी,
है महाकाल की शक्ति अंबे रानी,
मां भवानी मां भवानी,
मां भवानी हे मां मां भवानी,
जय जयकार मां भवानी,
उठा तलवार मां भवानी।।

उठो भवानी चढ़ो सिंह पे,
बिगुल बजा दो रणभेरी,
भक्त तेरे संकट में है,
मां करो नहीं पल की देरी,
सिंह सवारी कर के आजा,
मात जरूरत है तेरी,
तेरा भरोसा भारी मैया रानी,
मां भवानी मां भवानी,
मां भवानी हे मां मां भवानी।।

रणभूमि में दूल्हेराय को,
तुमने जीवन दान दिया,
कूर्म वंश की कुलदेवी ने,
गौ माता का रूप लिया,
सेना लेकर युद्ध लड़ी मां,
दुश्मन का संहार किया,
सेना लेकर युद्ध लड़ी मां,
दुश्मन का संहार किया,
मेरी मां की शक्ति,
सारे जग ने जानी,
मां भवानी मां भवानी,
मां भवानी हे मां मां भवानी।।

वो शक्ति दे कच्छवाह कुल को,
क्षत्रिय धर्म निभाए,
कुल की शान झुके ना मैया,
प्राण भले ही जाए,
हे रजपूती को मजबूती दे,
जग जननी मां जमवाय,
रजपूती को मजबूती दे,
जग जननी मां जमवाय,
मां तेरी हर संतान हो स्वाभिमानी,
मां भवानी मां भवानी,
मां भवानी हे मां मां भवानी।।

तू है हजारों हाथों वाली,
जग जननी जमवाय मां,
नरपत दास शरण में हरदम,
करिए मात सहाय मां,
लखन भारती महिमा गावे,
धाम रामगढ़ माई मां,
लखन भारती महिमा गावे,
धाम रामगढ़ माई मां,
लहरा दो विजय पताका,
मां क्षत्राणी,
मां भवानी मां भवानी,
मां भवानी हे मां मां भवानी।।

जय जयकार मां भवानी,
उठा तलवार मां भवानी,
है महाकाल की शक्ति अंबे रानी,
मां भवानी मां भवानी,
मां भवानी हे मां मां भवानी,
जय जयकार मां भवानी,
उठा तलवार मां भवानी।।



Navratri Special 2025 | जय भवानी | Jay Bhavani | है महाकाल की शक्ति LAKHAN BHARTI Mata Ji Bhajan

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Song:JAI BHAVANI \ HAI MAHAKAL KI SHAKTI
Singer: LAKHAN BHARTI
Director: ASHISH BHARTI
Lyrics: NARPAT SINGH BHANOKAR NARUKA
Editor: MAA JAMUVAY FOUNDATION
Catogary: DEVOTIONAL 
Sub Catogary: JAMUVAY MATA JI BHAJAN
Video By: BHARTI STUDIO 
Music by: BHARTI STUDIO
Music level: BHARTI MUSIC COMPANY
 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post