मैया के दर्शन करा दो पीया मातारानी भजन

मैया के दर्शन करा दो पीया मातारानी भजन

पल पल ना माने मोरा जिया,
मैया के दर्शन करा दो पीया।

मैया हमारी टीके की दीवानी,
सर ओढ़े चूनर धानी,
मैया को टीका लगा दो पीया,
मैया के दर्शन करा दो पीया।

मैया हमारी हरवे की दीवानी,
सर ओढ़े चूनर धानी,
मैया को हरवा दिला दो पीया,
मैया के दर्शन करा दो पीया।

मैया हमारी चूड़ी की दीवानी,
सर ओढ़े चूनर धानी,
मैया के महेंदी लगा दो पीया,
मैया के दर्शन करा दो पीया।

मैया हमारी पायल की दीवानी,
सर ओढ़े चूनर धानी,
मैया के महावर लगा दो पीया,
मैया के दर्शन करा दो पीया।

मैया हमारी लहंगे की दीवानी,
सर ओढ़े चूनर धानी,
मैया को चूनर उढा दो पीया,
मैया के दर्शन करा दो पीया।


devi geet || देवी गीत|| pal pal na maane mora jiya || dholak geet || with lyrics nirvah singh

यह भजन भी देखिये
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.


पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Next Post Previous Post