कोई माँ तेरे जैसे दौलत नहीं है

कोई माँ तेरे जैसे दौलत नहीं है

कोई माँ तेरे जैसे दौलत नहीं है
कोई माँ तेरे जैसे दौलत नहीं है,
ज़रा सी भी तुझमें नफ़रत नहीं है।
कोई माँ तेरे जैसे दौलत नहीं है।।

निगाहों ने देखे हैं चेहरे हज़ारों,
कोई माँ तेरे जैसी सूरत नहीं है।
कोई माँ तेरे जैसे दौलत नहीं है।।

तुझे दर्द देते हैं कुछ तेरे बेटे,
मगर तुझको उनसे शिकायत नहीं है।
कोई माँ तेरे जैसे दौलत नहीं है।।

मेरी माँ, तेरा हक़ अदा कर सके जो,
किसी में भी इतनी ताक़त नहीं है।
कोई माँ तेरे जैसे दौलत नहीं है।।

जिसे माँ ने सीने से अपने लगाया,
ज़माने की उसको ज़रूरत नहीं है।
कोई माँ तेरे जैसे दौलत नहीं है।।

तेरे सामने क्या दुनिया ये दौलत,
ज़माने में तुझ जैसी रहमत नहीं है।
कोई माँ तेरे जैसे दौलत नहीं है।।

अनीस, उसको रब से सज़ा ग़म मिलेगी,
जिसे अपनी माँ से मोहब्बत नहीं है।
कोई माँ तेरे जैसे दौलत नहीं है।।


Maa Jaisi Daulat Nahi Hai || माँ की ममता पर सबसे खूबसूरत गाना || Shakeel Ashfaq || Ambey Bhakti

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

यह मधुर भजन भी देखिये-
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर, आध्यात्मिक भजनगुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post