नाकोंडा में भक्तो की टोली चली

नाकोंडा में भक्तो की टोली चली

भक्ति की देखो एक ज्योत जली,
नाकोंडा में भक्तों की टोली चली,
भक्ति की देखो एक ज्योत जली।।

गांवगांव और शहरशहर से,
भक्त आज निकले अपने घर से,
गली~मोहल्लों से झूमती चली,
नाकोंडा में भक्तों की टोली चली,
भक्ति की देखो एक ज्योत जली।।

भक्तों की टोली चलती ही जाती,
करते हुए दादा भैरव की भक्ति,
भक्ति की शक्ति जो इनको मिली,
नाकोंडा में भक्तों की टोली चली,
भक्ति की देखो एक ज्योत जली।।

मेवानगर पहुंचे भक्त चलकर,
मस्ती में झूमे उठे दादा को देखकर,
दादा के चरणों में शांति मिली,
नाकोंडा में भक्तों की टोली चली,
भक्ति की देखो एक ज्योत जली।।

टुकलिया परिवार आया नाकोंडा दरबार में,
भैरव देव जैसा दानी देखा न संसार में,
जागृति कहे दिलबर किस्मत खुली,
नाकोंडा में भक्तों की टोली चली,
भक्ति की देखो एक ज्योत जली।।


न्यू नाकोड़ा भेरुजी सॉन्ग 2022 || भक्ति की ज्योत जली - Bhakto ki Toli Chali || Jagrati Vadera Song

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

यह मधुर भजन भी देखिये-
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर, आध्यात्मिक भजनगुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post