बरसे रंग गुलाल श्याम तेरी होली में
बरसे रंग गुलाल,
श्याम तेरी होली में,
होली में श्याम होली में,
उड़ रहे रंग गुलाल,
श्याम तेरी होली में।
रंग देखन लक्ष्मी जी आई,
बिंदिया हो गई लाल,
श्याम तेरी होली में,
उड़ रहे रंग गुलाल,
श्याम तेरी होली में।
रंग देखन गौरा जी आई,
माला हो गई लाल,
श्याम तेरी होली में,
उड़ रहे रंग गुलाल,
श्याम तेरी होली में।
रंग देखन सीता जी आई,
मेहंदी हो गई लाल,
श्याम तेरी होली में,
उड़ रहे रंग गुलाल,
श्याम तेरी होली में।
रंग देख दुर्गा जी आई,
चुंदड़ी हो गई लाल,
श्याम तेरी होली में,
उड़ रहे रंग गुलाल,
श्याम तेरी होली में।
रंग देखन राधा जी आई,
चुनरी हो गई लाल,
श्याम तेरी होली में,
उड़ रहे रंग गुलाल,
श्याम तेरी होली में।
रंग देखन को पड़ोसन आई,
भूल गई सब काम,
श्याम तेरी होली में,
उड़ रहे रंग गुलाल,
श्याम तेरी होली में।
2024 होली स्पेशल : बरसे रंग गुलाल श्याम तेरी होली में | Barse Rang Gulal Shyam | Holi Bhajan 2024
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं