तोंद निकलने लगी है कर लें यह काम मोटा पेट जाएगा अंदर Mote Pet Ki Charbi Kam Karne Ke Gharelu Upay

तोंद निकलने लगी है कर लें यह काम मोटा पेट जाएगा अंदर Mote Pet Ki Charbi Kam Karne Ke Gharelu Upay

Pet Ki Charbi Kaise Kam Kare- पेट की चर्बी (बेली फैट) बढ़ने से आपकी पर्सनलिटी ही खराब नहीं होती है, इसके कई स्वास्थ्य सम्बन्धी नकारात्मक प्रभाव होते हैं। यदि आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आप यह जान लें की पेट की चर्बी को कम करने का सबसे सही समय सुबह का होता है। यदि हम कोई भी घरेलु उपाय करते हैं तो यदि सुबह के समय किया जाय तो तेजी से वेट लॉस होता है। आइये जान लेते हैं की सुबह हम ऐसा क्या करें की बढ़ी हुई तोंद को कम कर सकें। 
 
तोंद निकलने लगी है कर लें यह काम मोटा पेट जाएंगे अंदर Mote Pet Ki Charbi Kam Karne Ke Gharelu Upay

तेजी से वेट लॉस के लिए सुबह आजमाएं ये उपाय Try this remedy in the morning for fast weight loss

वेट लॉस करने के कई उपाय होते हैं और उन सभी पर आपको गौर करना चाहिए। ऐसा नहीं है की आप एक उपाय के भरोसे ही बढे हुए वजन को कम कर सकें। इसके लिए आपको पौष्टिक भोजन के साथ आहार विहार का ध्यान रखना, एक्सरसाइज करना, मॉर्निंग वाक, फिजिकल एक्टिविटी का ध्यान रखना बहुत जरुरी होता है। इन्ही में से कुछ उपाय निचे दिए गए हैं। 
 

सुबह पीएं गर्म पानी Drink Warm Water in Morning

जैसा की आपने जाना की सुबह के समय पानी का सेवन करने से आप कई स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करते हैं। सुबह उठकर आप गुनगुने पानी में आधा नीम्बू निचोड़ कर इसका सेवन नित्य करें तो आपका पेट अंदर की और जाने लगेगा और तेजी से फैट बर्न होने लगेगा। आप इसे नित्य उपयोग में लें। इससे आपका पाचन भी दुरुस्त होगा और यह मेटाबोलिज्म को तेज करेगा।  

सुबह की शुरुआत करें हल्के फुल्के व्यायाम से

आप सुबह के समय हलके फुल्के व्यायाम जरूर करें। यदि आपका वजन ज्यादा है तो आप धीरे धीरे सुबह टहलें, योग करें। इससे शरीर स्टिमुलेट होता है और आपका समग्र स्वास्थ्य सुधरता है। पेट के लिए एक विशेष व्यायाम है। आप फर्श पर सीधे लेट जाएँ और अपने घुटनों को अंदर की तरफ मोड़ लें। तलवों को फर्श पर लगा लें। अब अपने हाथों को अपने सर के पीछे की तरफ लेकर जाएँ और दोनों हाथों से ऊपर की और उठने की कोशिश करें। आपको तीन इंच तक ही अग्र भाग को ऊपर उठाना है। थोड़ी देर रुकें और फिर धीरे धीरे वापस नीचे की और सर को लेकर जाएँ। इससे आपके पेट की मांसपेशियों का उचित व्यायाम हो जाता है। योग में आप भुजंगासन और त्रिकोणासन का उपयोग कर सकते हैं।

हेल्दी ब्रेकफास्ट करें 

आपको ऐसे नाश्ते का चयन करना चाहिए जो आपको पुरे दिन चुस्त दुरुस्त तो रखे ही साथ ही उसमे प्रोटीन, फाइबर और अन्य पौष्टिक तत्व शामिल हों। आप चाहे तो अंकुरित अनाज या ओट मील का उपयोग भी कर सकते हैं जो चर्बी को कम करते हैं। आप रात को मूंगफली या खजूर को भिगों दें और सुबह इसे नाश्ते में उपयोग में ले सकते हैं। 

अदरक वाला गर्म पानी

तोंद को कम करने के लिए आप अदरक वाले पानी का उपयोग भी कर सकते हैं। आपको एक छोटे अदरक के टुकड़े का रस निकालकर एक कप गर्म पानी में मिलाकर पीने से मेटाबोलिज़्म की क्रिया तेज होती है और आपको इसके कई फायदे होते हैं। 

पूरी नींद लें

आपको यह जान लेना चाहिए की शरीर के लिए पर्याप्त नींद भी आवश्यक होती है। पर्याप्त नींद से मेटाबोलिज्म सुधरता है और वैट लॉस में सहायता मिलती है। 

वजन कम करने के लिए सही समय पर डिनर करें

छोटी छोटी बातों का ध्यान रख कर आप अपने बढ़ते वजन को नियंत्रित कर सकते हैं। आपको रात का भोजन 7-8 बजे के बीच कर लेना चाहिए। यदि आप देर से भोजन करते हैं और सो जाते हैं तो इससे वजन बढ़ता है। जल्दी भोजन करने से आपको थोड़ा घूमने फिरने का समय मिल जाता है। रात को देर से भोजन करने से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और इसके कारण से पाचन खराब होता है। 

भूख से कम ही खाना खाएं

जैसा की बड़े बुजुर्ग कहते हैं की हमें पेट को थोड़ा खाली रखना चाहिए। आपको अपनी भूख से थोड़ा कम ही खाना चाहिए। ऐसा करके आप अपने पाचन को सुधारते है और वजन को भी कम कर सकते हैं। 

रात में ग्रीन टी या पुदीना टी पिएं

आपको रात्रि को सोने से पहले ग्रीन टी या पेपरमिंट टी का सेवन करना चाहिए। ऐसा करके आप अपने मेटाबॉलिज्म को तेज कर सकते हैं। रात्रि को आपको दूध वाली चाय और कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। 
 
तोंद निकलने लगी है कर लें यह काम मोटा पेट जाएंगे अंदर Mote Pet Ki Charbi Kam Karne Ke Gharelu Upay

शराब का सेवन बढ़ा सकता है मोटापा

बेली पेट के लिए शराब भी जिम्मेदार होती है। शराब के सेवन से लिवर के लिए भी ठीक नहीं होता है। शराब शरीर की सूजन को बढ़ाती है। तोंद बढ़ने के एक कारण शराब का अधिक उपयोग भी है। 

दूध में मिलाएं जायफल का चूर्ण

आप पेट की तोंद को कम करने के लिए जायफल के चूर्ण/पाउडर को गर्म दूध में मिलाकर उबाल लें। अब इसे गुनगुना होने के बाद इसमें शहद मिलाकर सेवन करने से फैट बर्न होता है।

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
  1. वजन घटाना है तो गर्मियों में खायें ये फल Fast Weight Loss Fruits in Summer
  2. तोंद निकलने लगी है कर लें यह काम मोटा पेट जाएंगे अंदर Mote Pet Ki Charbi Kam Karne Ke Gharelu Upay
  3. तोंद को कम कैसे करें पेट की चर्बी कम करें Pet Ki Charbi Kaise Kam Karen
  4. मोटापा दूर करें फलों से इन गर्मियों में Weight Loss Fruits in Summer Season
  5. बढ़ते वजन को आज से ही कम करें Weight Loss Tips Reduce increasing weight
  6. पतंजलि दिव्य मेदोहर वटी के फायदे Patanjali Divya Medohar Vati Ke Fayde
Disclaimer : इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी लिरिक्सपंडितस की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है अस्वीकरण नीति पढ़ें.

एक टिप्पणी भेजें