ओ सांवरा दिल मेरा ले गया भजन

ओ सांवरा दिल मेरा ले गया भजन

ओ सांवरा दिल मेरा ले गया,
खो गई सुध मेरी,
मैं बावरा सा हो गया।।

जब लगी ये लगन,
मीठी सी है चुभन,
दिल बेक़रार है,
आज तो वो आएगा,
जलवा दिखाएगा,
बस इंतज़ार है,
ओ सांवरा दिल मेरा ले गया,
खो गई सुध मेरी,
मैं बावरा सा हो गया।।

बाँकी सी लटक पे,
श्याम नटखट पे,
बंसी कमाल है,
छेड़े जो तराना हो,
नाचे ये ज़माना हो,
दे दे के ताल है,
ओ सांवरा दिल मेरा ले गया,
खो गई सुध मेरी,
मैं बावरा सा हो गया।।

रूप है सुहाना सा,
मन मुस्काना सा,
बाँका वो यार है,
उसकी अदाओं पे,
तिरछी निगाहों पे,
ये दिल निसार है,
ओ सांवरा दिल मेरा ले गया,
खो गई सुध मेरी,
मैं बावरा सा हो गया।।

ओ सांवरा दिल मेरा ले गया,
खो गई सुध मेरी,
मैं बावरा सा हो गया।।


O Sanwara Dil Mera Le Gaya By Sachin Kedia

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

यह भजन भी देखिये
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर गणेश भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post