पहचान सके तो पहचान कण कण में छुपी है अम्बे मां भजन
पहचान सके तो पहचान, कण कण में छुपी है अम्बे मां, पहचान सके तो पहचान, कण कण में छुपी है अम्बे मां, तू मान चाहे ना मान, कण कण में छुपी है अम्बे मां, तू मान चाहे ना मान, कण कण में छुपी है अम्बे मां पहचान सके तो पहचान, कण कण में छुपी है अम्बे मां।
चंदा की चांदनी सूरज की रोशनी, तारों की झिलमिल छाया,
पर्वत नदिया झरने गुफा, सब है मैया की माया, मिला सृष्टि को यह वरदान, कण कण में छुपी है अम्बे मां पहचान सके तो पहचान, कण कण में छुपी है अम्बे मां।
जन्म से पहले जीव मातृ का, कौन है पालनहारा, हाड मांस और रुधिर बीच में, शुद्ध दूध की धारा, दिया दाती ने जीवन दान, कण कण में छुपी है अम्बे मां, पहचान सके तो पहचान, कण कण में छुपी है अम्बे मां।
devotional Bhajan Lyrics in Hindi
अद्भुत जगत की लीला को, देखकर होता नहीं विश्वास, बिना आधार देखो धरती टिकी, बिना खंभे खड़ा आकार, कैसी लीला ये माँ की महान, कण कण में छुपी है अम्बे मां, पहचान सके तो पहचान, कण कण में छुपी है अम्बे मां।
डाल डाल और पात पात में, रम रही है मां, जगजननी मां तेरी महिमा, कैसे करूं मैं बयां, मैं हूं बालक तेरा अनजान,
कण कण में छुपी है अम्बे मां, पहचान सके तो पहचान, कण कण में छुपी है अम्बे मां।
पहचान सके तो पहचान, कण कण में छुपी है अम्बे मां, तू मान चाहे ना मान, कण कण में छुपी है अम्बे मां, कण कण में छुपी है अम्बे मां, कण कण में छुपी है अम्बे मां, कण कण में छुपी है अम्बे मां।
मातारानी की कृपा से ही ये संसार चल रहा है। हर कण में मां की शक्ति का वास है चाहे वह चांद की शीतल चांदनी हो या सूरज की तेज रोशनी, तारों की झिलमिल हो या पर्वत, नदियां और झरने सब में माता है। यह सम्पूर्ण सृष्टि उन्हीं का वरदान है। मां की महिमा से जीवन में एक अलग ही आनंद और शांति का अनुभव होता है। माता अम्बे हर रूप में हमारे साथ हैं। हमें केवल अपने मन और हृदय से उन्हें पहचानने की देर है। उनकी ममता और करुणा हर पल हमारे जीवन में बह रही है। इसलिए जो भी सुख दुख, प्रकाश अंधकार और जीवन की धारा हमें दिखती है वो सब माता के ही रूप है।
Pehchan Sake To Pehchan Kan Kan Mai Chupi Hai Ambe Maa vaishnobhajan vaishnodevi
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें।