बांसुरी मधुर बजाने वाला भजन

बांसुरी मधुर बजाने वाला भजन


बांसुरी मधुर बजाने वाला Bansuri Madhur Bajane Wala Lyrics

राधा के मन बस गए नन्द के लाला,
मन मोहन कान्हा,
राधे राधे कृष्ण गोपाला,
कमल है नयन है लट घुंघराला,
मोर का पंख मुकुट है निराला,
जय राधे राधे श्याम रटे बृजबाला,
बांसुरी मधुर बजाने वाला,
बांसुरी मधुर बजाने वाला।

ऐसी लगन मेरी राधा को लागी,
श्याम प्रेम में भयी बैरागी,
राधा जी गौरी मेरा श्याम है काला,
जय राधे राधे श्याम रटे बृजबाला,
बांसुरी मधुर बजाने वाला,
बांसुरी मधुर बजाने वाला।

मधुबन की झांकी तेरी राधेश्याम,
देखे बिन मुझको ना मिलता है आराम,
सूरत पे लुट गया दिल मतवाला,
तेरी सूरत पे लुट गया दिल मतवाला,
जय राधे राधे श्याम रटे बृजबाला  
बांसुरी मधुर बजाने वाला,
बांसुरी मधुर बजाने वाला।

भाग्य हैं मेरी राधिका के जागे,
श्याम हैं तेरे पीछे पीछे भागे,
राधा है कृष्ण कृष्ण है राधा,
जय राधे राधे श्याम रटे बृजबाला,
बांसुरी मधुर बजाने वाला,
बांसुरी मधुर बजाने वाला।



Bansuri Bajane Wala | बांसुरी बजाने वाला | मुरली मनोहर कृष्ण भगवान् का बहुत मीठा भजन | by Varsha


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Song: Bansur Bajane Wala
Singer: Varsha Shrivastava
Lyricist: Kavita Rani
Music: Vijay Nanda
Video: Sarvan Kumar
Category: Hindi Devotional (Krishna Bhajan)
Producers: Ramit Mathur

राधा का मन उस अनुपम प्रेम में पूरी तरह रम गया है, जहाँ सांसारिक बंधन और माया का कोई स्थान नहीं। यह प्रेम इतना गहरा है कि वह हर पल, हर क्षण उस नटखट, मोहक रूप की स्मृति में डूबा रहता है, जिसके नयन कमल जैसे कोमल और लटें घुंघराली हैं। वह रूप जो मोरपंख के मुकुट से सुशोभित है, जिसकी बांसुरी की मधुर तान सुनकर मन स्वयं को भूल जाता है। यह प्रेम केवल एक बाहरी आकर्षण नहीं, बल्कि आत्मा का उस परम सत्य के साथ एकाकार होने की यात्रा है। राधा का यह समर्पण हमें सिखाता है कि सच्चा प्रेम वही है, जो मन को सांसारिकता से ऊपर उठाकर परमात्मा के चरणों में लीन कर दे।
 
Next Post Previous Post