प्यारी जानकी के तन पर सोहे हल्दी

प्यारी जानकी के तन पर सोहे हल्दी


प्यारी जानकी के तन पर सोहे हल्दी लिरिक्स Pyari Janaki Ke Tan Par Bhajan Lyrics

प्यारी जानकी के तन पर सोहे हल्दी,
प्यारी जानकी के तन पर सोहे हल्दी,
सोहे हल्दी मन मोहे हल्दी,
सियाराम जी के तन पर सोहे हल्दी।

हल्दी का है रंग सुनहरा,
हल्दी ये मन भाये,
इतनी सुंदर जोड़ी इनकी,
नजर नहीं लग जाये,
जन्म जन्म का साथ,
ये जोड़े हल्दी,
बन्ने राजा के तन पर सोहे हल्दी।

दिल से निकले दुआ यही कि,
जुग जुग जिए जोड़ी,
हल्दी के संग निखरे इनकी,
काया गोरी गोरी,
सौरभ मधुकर सपने संजोए हल्दी,
प्यारी जानकी के तन पर सोहे हल्दी।

प्यारी जानकी के तन पर सोहे हल्दी,
सोहे हल्दी मन मोहे हल्दी,
बन्नो रानी के तन पर सोहे हल्दी,
सियाराम जी के तन पर सोहे हल्दी।


बन्ना-बन्नी को लगाओ हल्दी | Haldi Song | Haldi Ceremony Song | Haldi Ke Gane | Wedding Haldi Song


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


➟ Title: Pyari Janki Ke Tan Par Sohe Haldi
➟ Singer: Saurabh Madhukar & Keshav Madhukar (Kolkata)
➟ Music Label: Sur Sourav Industries

Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post