सोचा ना था कभी जो वो काम हो गया है

सोचा ना था कभी जो वो काम हो गया है


सोचा ना था कभी जो
सोचा ना था कभी जो
वो काम हो गया है
तेरी बंदगी में आकर
मेरा नाम हो गया है।

कल तक मुझे ही मुझको
मेरी खबर नहीं थी
स्वार्थ के इस जहां को
मेरी कदर नहीं थी
तेरी कृपा का डंका
सरे आम हो गया है
सोचा ना था कभी जो
वो काम हो गया है।

किस्मत पे था भरोसा
कुछ भी ना हाथ आया
अपनों की क्या कहूं मैं
साया ना साथ आया
ख्वाहिश है ना किसी की
मेरा श्याम हो गया है
सोचा ना था कभी जो
वो काम हो गया है।

तिनका भी मैं खरीदूं
इतनी कहां थी हिम्मत
देखा है जबसे तूने
तब से जगी है किस्मत
हैरान जिंदगी से
आराम हो गया है
सोचा ना था कभी जो
वो काम हो गया है।

देखा है जिसने तुमको
आंखों को बंद करके
आंसू गिरे हैं उसके
तुमको ही याद करके
आयुष ना भूले इतना
एहसान हो गया है
सोचा ना था कभी जो
वो काम हो गया है।

सोचा ना था कभी जो
वो काम हो गया है
तेरी बंदगी में आकर
मेरा नाम हो गया है।


Shyam Ka Kamaal || Socha Na Tha Kabhi Jo || वो काम हो गया है | Shivam Rawal | Khatu Shyam Bhajan

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद के भजन (भजन केटेगरी) खोजे
प्रभु के चरणों में समर्पित मन को संसार में कहीं और शांति नहीं मिलती। उनका दर ही एकमात्र आश्रय है, जहाँ हर सुख-दुख में सुकून मिलता है। जीवन का हर रंग उनकी भक्ति में ही सुंदर लगता है, और उनके बिना कोई भी रास्ता सही नहीं प्रतीत होता। उनकी कृपा ही जीवन की डोर को थामे रखती है, और उनका नाम जपने से हर मुश्किल सफर आसान हो जाता है। उनके बिना हृदय की धड़कन भी अधूरी सी लगती है, और मन बार-बार उनके पास लौटने को व्याकुल रहता है।

श्री श्याम, यानी श्री कृष्ण, की महिमा अनंत है, जो भक्तों के सच्चे हमसफर हैं। वे हर मुश्किल घड़ी में साथ देते हैं और अपने दासों का हाथ कभी नहीं छोड़ते। उनकी एक नजर से ही जीवन में प्रेम और विश्वास का संचार होता है। भक्तों के लिए वे दयालु नाथ हैं, जो हर पुकार सुनते हैं और दुखों को दूर करते हैं। उनका नाम ही जीवन का आधार है, और उनकी भक्ति में डूबकर मनुष्य हर संकट से पार पाता है। वे अपने भक्तों के हृदय में सदा वास करते हैं, और उनकी कृपा से जीवन आनंदमय हो जाता है।

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post