कदम कदम पर रक्षा करता घर घर करे उजाला

कदम कदम पर रक्षा करता घर घर करे उजाला


क़दम-क़दम पर रक्षा करता,
घर-घर करे उजियाला,
खाटू वाला, खाटू वाला,
ओ लीले घोड़े वाला!
खाटू वाला, खाटू वाला,
ओ लीले घोड़े वाला!

मन मंदिर में वास करो तुम,
दूर करो अंधियारा,
पापों का मेरे नाश करो तुम,
बन कर के रखवाला।
खाटू वाला, खाटू वाला,
ओ लीले घोड़े वाला!

जब-जब भी भीड़ पड़ी भक्तों पर,
तब-तब विपदा टाली,
सच्चे मन से जो भी पुकारे,
प्रकटे दीनदयाला।
खाटू वाला, खाटू वाला,
ओ लीले घोड़े वाला!

नेम-नियम से जो कोई ध्यावे,
मन की मुरादें पावे,
बिछड़े साथी फिर से मिलाकर,
घर-घर प्रेम बढ़ाया।
खाटू वाला, खाटू वाला,
ओ लीले घोड़े वाला!

भीमसेन के पौत्र लाड़ले,
एहलवती के लाला,
पांडव कुल के तुम अवतारी,
जपूँ तुम्हारी माला।
खाटू वाला, खाटू वाला,
ओ लीले घोड़े वाला!

क़दम-क़दम पर रक्षा करता,
घर-घर करे उजियाला,
खाटू वाला, खाटू वाला,
ओ लीले घोड़े वाला!
खाटू वाला, खाटू वाला,
ओ लीले घोड़े वाला!


Kadam kadam par rakshya karta|| Sanjay Mittal With Naresh Musical Group Delhi

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद के भजन (भजन केटेगरी) खोजे
जीवन की हर राह में प्रभु की कृपा एक रक्षक बनकर साथ चलती है, जो मन के अंधेरे को दूर कर हृदय को प्रकाश से भर देती है। सच्चे मन से उनकी पुकार करने वाला हर भक्त उनकी दया का पात्र बनता है, और वह हर विपदा को टाल देते हैं। उनकी भक्ति में डूबकर मन की हर मुराद पूरी होती है, और बिछड़े रिश्ते फिर से जुड़ जाते हैं। उनका प्रेम घर-घर में सुख और शांति बिखेरता है, और हर पाप को नष्ट कर भक्त को पवित्रता की ओर ले जाता है। उनके चरणों में समर्पण से जीवन की हर मुश्किल आसान हो जाती है।

श्री खाटू श्याम जी, जिन्हें लीले घोड़े वाला और दीनदयाला कहा जाता है, भीमसेन के पौत्र और पांडव कुल के अवतार हैं। खाटू धाम में उनके दर्शन से मन का हर अंधेरा मिट जाता है, और उनकी कृपा से जीवन में उजाला छा जाता है। वह अपने भक्तों के लिए सदा रक्षक और लाड़ले लाला बने रहते हैं, जो सच्चे मन से उनकी माला जपने वालों को हर सुख प्रदान करते हैं। उनकी भक्ति में वह शक्ति है, जो हर भक्त के जीवन को प्रेम, विश्वास और शांति से भर देती है, और उनके चरणों में आश्रय लेने से हर संकट से मुक्ति मिलती है।

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post