भजो रे मन गोविंदा बसी बजाये भजन


भजो रे मन गोविंदा बसी बजाये व्याकुल बनाये भजन

गोविंदा गोविंदा,
बसी बजाएं व्याकुल बनाएं,
मीठी धुन पे सबको नचाए,
वृंदावन में गैया चराए,
सखियन के संग रास रचाए।

सुंदर बाल मुकुन्दा,
भजो रे मन गोविंदा,
नटवर नागर नंदा,
भजो रे मन गोविंदा,
नटवर नागर नंदा।

नयन तिहारे कारे कारे,
सब गोपियन पे जादू डारे,
सांवली सूरत मोहनी मूरत,
मन को कोई ना कैसे हारे,
सब ग्वालन में रसिया बड़ा है।

जो तारण बिच चंदा,
भजो रे मन गोविंदा,
नटवर नागर नंदा,
भजो रे मन गोविंदा,
नटवर नागर नंदा।

मटकी फोड़ें माखन खाये,
पनघट पे गोपियन को सताये,
नटखट क्या क्या रूप दिखाये,
संग सखा के खेल रचाये,
छैल छबीला बाके बिहारी।

डाले प्रेम का फंदा,
भजो रे मन गोविंदा,
नटवर नागर नंदा,
भजो रे मन गोविंदा,
नटवर नागर नंदा।

कान्हा मुख राधा है दर्पण,
कान्हा है राधा पे अर्पण,
कान्हा जी तुझे मिल जायेंगे,
कर लो बस राधा का दर्शन।

मीरा के प्रभु गिरधर नागर,
काटो भव का फंदा,
भजो रे मन गोविंदा,
सुंदर बाल मुकुन्दा,
भजो रे  मन गोविंदा,
जो तारण बिच चंदा,
भजो रे मन गोविंदा।

डाले प्रेम का फंदा,
भजो रे मन गोविंदा,
काटो भव का फंदा,
भजो रे मन गोविंदा,
नटवर नागर नंदा,
भजो रे मन गोविंदा,
नटवर नागर नंदा,
भजो रे मन गोविंदा,
नटवर नागर नंदा।

इस भजन में भगवान श्रीकृष्ण की मधुर लीलाओं और उनके बाल स्वरूप की महिमा का गुणगान किया गया है। इसमें गोविंद को गोकुल और वृंदावन की लीलाओं के रूप में दर्शाया गया है। श्रीकृष्ण अपनी बांसुरी की मधुर धुन से सभी को मोहित कर देते हैं। उनकी बंसी की आवाज से हर जीव व्याकुल हो जाता है। यह भजन गोविंद के गैया चराने और सखियों संग रास रचाने की लीलाओं का वर्णन करता है। इस भजन में भगवान को सुंदर बाल मुकुंदा और नटवर नागर के रूप में पूजा गया है। यह भजन हमको भगवान की लीलाओं में डूबने और भक्ति में लीन होने की प्रेरणा देता है। इसे गुनगुनाने से मन में आनंद और शांति का अनुभव होता है।


Devi Neha Saraswat Bhajan Bhajo Re Man Govinda | Latest Radha Krishna Bhajan | New Bhajan

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Song: Bhajo Re Man Govinda (भजो रे मन गोविंदा )
(Natwar Nagar Nanda Bhajo Re Man Govinda)
Singer: Devi Neha Saraswat
Lyrics: Traditional & Toufique Palvi
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post