मेरे सिर पर रख दो बाबा, अपने यह दोनों हाथ, देना हो तो दीजिए, जन्म जन्म का साथ।
मेरे सिर पर रख दो बाबा, अपने यह दोनों हाथ, देना हो तो दीजिए, जन्म जन्म का साथ।
देने वाले श्याम प्रभु तो,
धन और दौलत क्या मांगे, श्याम प्रभु से मांगे तो फिर, नाम और इज्जत क्या मांगे, मेरे जीवन में अब कर दे, तू कृपा की बरसात, देना हो तो दीजिए, जन्म जन्म का साथ।
श्याम तेरे चरणों की धूलि, धन दौलत से महंगी है, एक नजर कृपा की बाबा, नाम इज्जत से महंगी है, मेरे दिल की तमन्ना यही है, करो सेवा तेरी दिन रात, देना हो तो दीजिए,
Hanuman Bhajan Lyrics Hindi
जन्म जन्म का साथ।
झुलस रहे हैं गम की धूप में, प्यार की छइयां कर दे तू, बिन मांझी के नाव चले ना, अब पतवार पकड़ ले तू, मेरा रास्ता रोशन कर दे, छाई अंधेरी रात, देना हो तो दीजिए, जन्म जन्म का साथ।
सुना है हमने शरणागत को, अपने गले लगाते हो, ऐसा हमने क्या मांगा जो, देने में घबराते हो,
चाहे जैसे रख बनवारी, बस होती रहे मुलाकात, देना हो तो दीजिए, जन्म जन्म का साथ।
मेरे सिर पर रख दो बाबा, अपने ये दोनों हाथ, अपने ये दोनों हाथ, देना हो तो दीजिए, जन्म जन्म का साथ।
देना हो तो दीजिये जन्म जन्म का साथ | Dena Ho To Dijiye Bhajan | Mukesh Bagda | Balaji Superhit Bhajan
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
भक्त और भगवान के बीच के उस गहरे प्रेम और समर्पण को बड़ी ही सुन्दरता से व्यक्त किया गया है, जो सांसारिक इच्छाओं से परे है। श्याम प्रभु की कृपा ही हमारे जीवन का सबसे बड़ा धन है। धन-दौलत और प्रतिष्ठा के बजाय, उनके चरणों की धूल और कृपा की एक झलक हमारी आत्मा को संतोष देती है। जीवन की कठिनाइयों और अंधकार में भी, उनकी छत्रछाया हमें मार्गदर्शन और साहस प्रदान करती है।
इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें।