कृष्णा का जाप करले तू कृष्णा भजन

कृष्णा का जाप करले तू कृष्णा भजन


हरे कृष्णा का जप कर ले तू, जीवन भर सुख पाएगा,
राधे-राधे बोल तू प्यारे, जन्नत में खो जाएगा,
वरना इस जहाँ से तू प्यारे, क्या मुँह लेकर जाएगा…

चरणों में इनके शीश झुका के, दिल में बसा ले भक्ति,
फिर न ऐसा मिलेगा मौका, दुखों से पा ले मुक्ति,
कान्हा का तू ध्यान कर ले, मोक्ष से तर जाएगा,
वरना इस जहाँ से तू प्यारे, क्या मुँह लेकर जाएगा…

अपने सुखों को औरों में बाँटों, इससे बड़ा कोई धर्म नहीं,
निर्धन की जो सेवा करता, उससे बड़ा कोई कर्म नहीं,
प्रेम की पहचान कर ले, पत्थर भी माँ बन जाएगा,
वरना इस जहाँ से तू प्यारे, क्या मुँह लेकर जाएगा…

होके मगन तू खुद को बचा ले, अर्पण कर सारी उमरिया,
बदले में तुझे फूल मिलेंगे, देख ले चाहे इसका नजरिया,
'राजा गोहरदास' बना, सारी उम्र गुण जाएगा,
वरना इस जहाँ से तू प्यारे, क्या मुँह लेकर जाएगा…


कृष्णा का जाप करले तू | Krishna Ka Jaap Karle Tu | Shri Krishn Bhajan | by Suren Namdev | Full HD

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Song: Krishna Ka Jaap Karle Tu
Singer: Suren Namdev
Music: Folk Bande
Lyricist: Satbir Saawariya
Video: Sarvan Kumar
Category: Hindi Devotional (Krishna Bhajan)
Producers: Amresh Bahadur, Ramit Mathur

हरे कृष्ण महामंत्र और राधे-राधे नाम का जप करने का महत्व भक्ति परंपरा में बहुत गहरा है। हरे कृष्णा का जप जीवन को सुख, शांति और मोक्ष की ओर ले जाता है, क्योंकि ‘हरे’ शब्द स्वयं राधा रानी की शक्ति का प्रतीक है और ‘कृष्ण’ उनके साथ शक्तिमान का। जब कोई भक्त सच्चे मन से हरे कृष्ण या राधे-राधे नाम का स्मरण करता है, तो उसका मन भक्ति, प्रेम और दिव्यता से भर जाता है।

चरणों में शीश झुकाकर और भक्ति को हृदय में बसा लेने से जीवन की सारी परेशानियाँ दूर हो जाती हैं और दुखों से मुक्ति मिलती है। दूसरों के सुख में अपना सुख बाँटना, निर्धनों की सेवा करना और प्रेम को पहचानना—यही सच्चा धर्म और सबसे बड़ा पुण्य है। जब जीवन प्रभु को समर्पित हो जाता है, तो पत्थर भी माँ बन जाता है और हर कठिनाई आसान लगने लगती है। अंततः, यही सिखाया गया है कि प्रभु का नाम जपकर, भक्ति और सेवा में जीवन बिताकर ही इस संसार से जाने लायक मुख लेकर जाया जा सकता है, वरना खाली हाथ और खाली मन से संसार छोड़ना व्यर्थ है।

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post