जब से भगवा रंग चढ़ा है तन मन पे भजन Jab Se Bhagwa Rang Chadha Lyrics
जब से भगवा रंग चढ़ा है तन मन पे, लगने लगा अब राममय संसार है, भार सभी निर्भार हुए हैं जीवन के, मन सुख दुःख की सीमा से अब पार है, जब से भगवा रंग चढ़ा है तन मन पे।
राम सिया की लगन है लागी, हो गया मेरा मन अनुरागी, राम शरण में हर सपना साकार है, लगने लगा अब राममय संसार है, जब से भगवा रंग चढ़ा है तन मन पे।
राम की धुन में जीवन ऐसा, इंद्रधनुष के रंगों जैसा, राम कृपा की बरस रही फुहार है, लगने लगा अब राममय संसार है,
devotional Bhajan Lyrics in Hindi
जब से भगवा रंग चढ़ा है तन मन पे।
सत्य की सूरत राम सिया में, त्याग की मूरत राम सिया में, दर्शन हो गए भव से बेड़ा पार है, लगने लगा अब राम मय संसार है, जब से भगवा रंग चढ़ा है तन मन पे।
श्री राम के भजन | जब से भगवा रंग चढ़ा है Bhagwa Rang Chadha Hai | Hanuman Bhajan | Ram Bhajan
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
जब से भगवा रंग चढ़ा है तन मन पे, जीवन में एक नयी रोशनी का अहसास हुआ है। हर विचार, हर भावना राम के नाम से जुड़ने लगी है। राम और सीता की भक्ति ने मन को पूरी तरह से आत्मसात कर लिया है। अब जीवन में सुख-दुःख की कोई सीमा नहीं, क्योंकि राम की कृपा से हर परेशानी हल हो जाती है। राम की धुन में बसा जीवन जैसे इंद्रधनुष के रंगों सा रंगीन हो गया है, जहाँ हर सपना साकार हो रहा है। सत्य और त्याग की मूरत राम सिया में झलकी है, और जीवन के हर पल में भगवान की कृपा का अनुभव हो रहा है।
Title - Jab Se Bhagwa Rang Chadha Hai Singer - Manoj Mishra Lyrics - Dharmendra Ehsaas
इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें।