मेरा लाख लाख प्रणाम गुरु जी तेरे चरणों भजन

मेरा लाख लाख प्रणाम गुरु जी तेरे चरणों भजन

मेरा लाख लाख प्रणाम गुरु जी तेरे चरणों में,
गुरु जी तेरे चरणों में, दाता जी थारे चरणों में,
मेरा लाख लाख प्रणाम गुरु जी तेरे चरणों में॥
नाक बनी मुखड़े की शोभा,
कान बने सुन ज्ञान, गुरु जी तेरे चरणों में,
मेरा लाख लाख प्रणाम गुरुजी तेरे चरणों में॥
अखियों से करू दर्शन तेरा,
मुख से लू तेरा नाम, गुरु जी तेरे चरणों में,
मेरा लाख लाख प्रणाम गुरुजी तेरे चरणों में॥
पैर बने तीर्थ करने को,
हाथ से करू कुछ दान, गुरु जी तेरे चरणों में,
मेरा लाख लाख प्रणाम गुरुजी तेरे चरणों में॥
जिस घर में सत्संग है होता,
वो घर स्वर्ग सामान, गुरु जी तेरे चरणों में,
मेरा लाख लाख प्रणाम गुरुजी तेरे चरणों में॥
जिस घर में सत्संग ना होता,
वो घर नर्क सामान, गुरु जी तेरे चरणों में,
मेरा लाख लाख प्रणाम गुरुजी तेरे चरणों में॥
जो नर करता चुगली चोटी,
वो नर पशु समान, गुरु जी तेरे चरणों में,
मेरा लाख लाख प्रणाम गुरुजी तेरे चरणों में॥



🌹with liyrks गुरुजी का ये चेतावनी भजन सुनकर आपको जरूर आनंद आयेगा🌹 एक बार जरूर सुने🌹

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
मेरा लाख लाख प्रणाम गुरुजी तेरे चरणों मे
गुरुजी तेरे चरणों मे 
नाक बनी मुखड़े की शोभा कान बने सुन ज्ञान गुरुजी तेरे चरणों मे
अखियों से करू दर्शन तेरा मुख से लु तेरा नाम गुरुजी तेरे चरणों मे
पैर बने तीर्थ करने को हाथो से करू कुछ दान गुरुजी तेरे चरणों मे
जिस घर मे सत्संग है होता वो घर स्वर्ग समान
गुरुजी तेरे चरणों मे
जिस घर मे सत्संग ना होता वो घर नर्क समान गुरुजी तेरे
जो नर करे निंदा चुगली बुराई वो नर पशु समान मेरा लाख लाख
जो नर ध्यान धरे है तेरा वो नर पुरुष समान गुरुजी तेरे चरणों मे🙏
 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post