छोड़ो ये बैरी ज़माना हमको बरसाने जाना भजन

छोड़ो ये बैरी ज़माना हमको बरसाने जाना भजन

 
छोड़ो ये बैरी ज़माना हमको बरसाने जाना भजन

छोड़ो ये बैरी ज़माना,
हमको बरसाने जाना,
लाडली बुलाए निज धाम,
चलो जी चलो बरसाना धाम।।

इस जग ने बहुत रुलाया,
हर दिन बस दुख दिखलाया,
जब भी बरसाने आई, लाडो ने सुख बरसाया,
बृज रज मस्तक पे लगाके, जब राधे राधे गाया,
मेरी लाडली जू आई हर बार,
चलो जी चलो बरसाना धाम।।

छोड़ो ये बैरी ज़माना,
हमको बरसाने जाना।।

पच्चीस में जो गलती करी थी,
छब्बीस में नहीं करूँगी,
बिसराकर सुध तन मन की,
श्री श्यामा श्याम रटूँगी,
डोलूँगी बृज गलियों में, संतन का संग करूँगी,
मेरी कुटिया बनेगी इसी साल,
चलो जी चलो बरसाना धाम।।

छोड़ो ये बैरी ज़माना,
हमको बरसाने जाना।।

लाडो बड़ी करुणामई है,
गलती हर माफ करेंगी,
हो तुम मोहित का गौरव,
इक दिन बृजवास भी दोगी,
कर दोगी शून्य सब हिसाब,
चलो जी चलो बरसाना धाम।।

छोड़ो ये बैरी ज़माना,
हमको बरसाने जाना।।


छोड़ो ये बैरी जमाना, हमको बरसाने जाना, लाडली बुलाए निज धाम, चलो जी चलो बरसाना धाम New Year 2026

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Lyrics By : Mohit Goswami ji and Gaurav Thakral ji
Sing By: Mohit Goswami ji and Gaurav Thakral ji
Music By : M.R. Studio ( Pankaj Sharma) kkr
Photography By : Chawla Photography 
Bhajan : Chodo ye bairi jamana, humko barsana jana, ladli bulaye nij dham, Chlo ji chalo barsana dham
Category: Spiritual Bhajan, Morning Pray, Shri Radha krishna Nij Dham Glory, Music
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Previous Post