मां गौरा का लाल बड़ा प्यारा जो हरता संकट भजन

मां गौरा का लाल बड़ा प्यारा जो हरता संकट भजन

मां गौरा का लाल बड़ा प्यारा,
जो हरता है संकट हमारा।
जो हरता है संकट हमारा।।

इनको पान चढ़े और फूल चढ़े,
भक्त करते हैं इनके दर्शन बड़े,
इनको लड्डुअन का भोग लगे प्यारा,
जो हरता है संकट हमारा,
मां गौरा का लाल बड़ा प्यारा।।

यह अंधन को आंख है देते,
और कोढ़न को काया भी देते,
बांझन को पुत्र का सहारा,
जो हरता है संकट हमारा,
मां गौरा का लाल बड़ा प्यारा।।

ऋद्धि सिद्धि के हो बड़े प्यारे,
शिव गौरा के आंखों के तारे,
दीन दुखियों को तेरा सहारा,
जो हरता है संकट हमारा,
मां गौरा का लाल बड़ा प्यारा।।


गणेश चतुर्थी भजन | माँ गौरा का लाल बड़ा प्यारा, जो हरता है संकट हमारा | Ganesh Bhajan | Kirti Singh

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
माँ गौरा का वो लाल कितना मोहक है ना, जो हर आने वाले दुख को दूर भगा देता है। पान, फूल चढ़ते हैं उसके चरणों में, भक्त लड्डुओं का भोग लगाते हैं बड़े प्रेम से। अंधे को आँखें देना, कोढ़ी को नई काया, बाँझ को संतान का सुख – ये सब तो बस उनके एक इशारे की बात है। दीन-दुखियों का सबसे बड़ा सहारा वो खुद हैं। शिव-पार्वती के आँखों के तारे, ऋद्धि-सिद्धि के स्वामी, बस एक बार पुकार लो तो सारी परेशानियाँ मिट जाती हैं। जैसे पुरानी कथाओं में गणेश ने विघ्न हरकर भक्तों को राह दिखाई, वैसे ही आज भी घर-घर में उनकी पूजा से जीवन संवर जाता है। हमें सिखाते हैं कि सच्ची भक्ति में भोग-भेंट से ज्यादा मन का समर्पण चाहिए।
 
■Title : Maa Gora Ka Lal Bada Pyara Jo Harta Hai Sankat Humara
■Artist : Ritu
■Singer : Kirti Singh
■Music : Kuldeep Mali Aala
■Keyboard Player : Sachin Kamal
■Song Production Support : Rajesh Madina
■Lyrics & Composer : Traditional
■Editing : Max Ranga
■DOP : Gulshan Bawa
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post