मदन गोपाल शरण तेरी आयो कृष्णा भजन

मदन गोपाल शरण तेरी आयो कृष्णा भजन


मदन गोपाल शरण तेरी आयो,
चरण कमल की सेवा दीजै,
चेहरो करि राखो घर जाओ,
मदन गोपाल शरण तेरी आयो…

धनि-धनि माता पिता सुत बंधु,
धनि जननी जिन गोद खिलायो,
मदन गोपाल शरण तेरी आयो…

जे नर बिमुख भये गोविन्द सों,
जनम अनेक महा दुःख पायो,
मदन गोपाल शरण तेरी आयो…

श्री भट्ट के प्रभु दियो अभय पद,
यम डरप्यो जब दास कहायो,
मदन गोपाल शरण तेरी आयो…

मदन गोपाल शरण तेरी आयो,
चरण कमल की सेवा दीजै,
चेहरो करि राखो घर जाओ,
मदन गोपाल शरण तेरी आयो…


Madan Gopal Sharan Teri Aayo || मदन गोपाल शरण तेरी आयो || #Thakur_Ji_Bhajan

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


मदन गोपाल की शरण में आकर जीवन को सच्चा आश्रय और शांति मिलती है। उनके चरणों की सेवा ही सबसे बड़ा सौभाग्य है, और यही सेवा मन को स्थायी आनंद देती है। जब मन पूरी तरह समर्पित हो जाता है, तो जीवन में एक नई ऊर्जा और सुरक्षा का अनुभव होता है, जैसे घर लौट आया हो।

जिन्हें ऐसे माता-पिता, परिवार और स्नेही जन मिले, जो प्रभु के प्रेम में जीवन बिताते हैं, वे अत्यंत धन्य हैं। ऐसे संबंध जीवन को सुंदर और सार्थक बना देते हैं। जो लोग गोविंद से विमुख हो जाते हैं, वे अनेक जन्मों तक दुख और कष्ट का अनुभव करते हैं। प्रभु से जुड़कर ही जीवन के कष्टों से मुक्ति पाई जा सकती है।

मदन गोपाल की कृपा से ही भय दूर होता है, और जीवन में निर्भयता आती है। जब कोई सच्चे भाव से उनका दास बन जाता है, तो यमराज भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते।

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post