वो काली कमली वाला मेरा यार चाहिए

वो काली कमली वाला मेरा यार चाहिए


मेरे इस टूटे दिल को आधार चाहिए,
मेरे इस पगले दिल को आधार चाहिए,
वो काली कमली वाला मेरा यार चाहिए......

समझाना बड़ा मुश्किल है,
आखिर तो दरदे दिल है,
सच्चा दरबार लगा है,
ये कान्हा की महफ़िल है,
नैनों को बंसी वाले का हो ओ,
नैनों को बंसी वाले का,
नैनों को बंसी वाले का आधार चाहिए,
वो काली कमली वाला मेरा यार चाहिए......

कुछ कमी ना अरमानों की,
तेरे इन दीवानों की,
मुझको मदहोश बनाए,
ये कटार तेरे नैनों की,
दिल नाच उठे वो हो ओ,
दिल नाच उठे वो,
दिल नाच उठे वो सांवरिया सरकार चाहिए,
वो काली कमली वाला मेरा यार चाहिए......

जितना खिंचाव चितवन में,
होता जो मेरे मन में,
फिर तो ये दिल दीवाना,
उड़ जाता नील गगन में,
हाथों में मेरे हो ओ,
हाथों में मेरे,
हाथों में मेरे यार की पतवार चाहिए,
वो काली कमली वाला मेरा यार चाहिए......

भक्तों के तुम प्यारे हो,
तुम जिगरी दिल वाले हो,
कितनों पर डोरे डाले,
तेरे ये मस्त नज़ारे,
यशोदा नंदन के हो ओ,
यशोदा नंदन के,
यशोदा नंदन के नैनों का दीदार चाहिए,
वो काली कमली वाला मेरा यार चाहिए.......


मेरे इस टूटे दिल को आधार चाहिए || Mere Is Tute Dil Ko Aadhar Chahiye || HINDI BHAJAN

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


टूटे दिल को सच्चा सहारा चाहिए, और पगले मन को बस वही काली कमली वाला यार चाहिए, जो हर दर्द को समझ सके और अपने प्रेम से भर दे। दिल की बात समझाना आसान नहीं, क्योंकि ये तो सिर्फ प्रेम और भक्ति की भाषा जानता है। बंसी वाले कान्हा की महफ़िल में ही सच्चा दरबार लगता है, जहाँ नैनों को उसके दर्शन का आधार चाहिए। उसकी एक झलक, उसकी मुरली की तान ही जीवन की सबसे बड़ी तृप्ति है।

अरमानों की कोई कमी नहीं, लेकिन दिल बस उसी सांवरिया सरकार के लिए धड़कता है, जिसकी आँखों की कटार सब कुछ भुला देती है। मन में जितना खिंचाव है, उतना ही खिंचाव उसकी चितवन में है—अगर वो मिल जाए तो दिल दीवाना नील गगन में उड़ने लगे। जीवन की नैया को पार लगाने के लिए उसके हाथों की पतवार चाहिए, उसकी संगत चाहिए। भक्तों के प्यारे, यशोदा नंदन के नैनों का दीदार ही सबसे बड़ा सुख है, और यही दिल का सच्चा आधार है—बस वही काली कमली वाला यार चाहिए।

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post