कन्हैयाँ तेरी बाँसुरिया सारे जग में धूम मचाए भजन
कन्हैयाँ तेरी बाँसुरिया सारे जग में धूम मचाए,
ये लागे प्यारी प्यारी, ये लागे प्यारी प्यारी,
बैठ कदम पे कान्हा जब मुरली मधुर बजाए
तेरी मुरली सुन के राधे, जब दौड़ी दौड़ी आए,
कन्हैयाँ तेरी बांसुरियां मेरे दिल का चैन चुराए,
ये लागे प्यारी प्यारी, ये लागे प्यारी प्यारी,
तेरी जादूगारी मुरली का सांवरिया क्या कहना
ना जाने बैरन मुझ पे कर गई जादू टोना,
कन्हैया तेरी बंसुरियां रातों की नींद उडाये ,
ये लागे प्यारी प्यारी, ये लागे प्यारी प्यारी,
तेरी मुरली का ओ छलिए हुआ "भीमसैन" (भीमसेन जी-लेखक) दीवाना
मैं बाँध के घुंघरू नाचूँ कोई ऐसा छेड़ तराना,
कन्हैया तेरी बांसुरियां सारे जग को नाच नचाये
ये लागे प्यारी प्यारी, ये लागे प्यारी प्यारी,
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Singer - Rajesh ThukralAlbum - Kanhaiya Teri Bansuri Lage Pyari Pyari
Artist - Rajesh Thukral