लूटि सकै तो लूटियो मीनिंग
लूटि सकै तो लूटियो, राम नाम है लूटि।
पीछै ही पछिताहुगे, यहु तन जैहै छूटि॥
Luti Sake To Lutiyo, Raam Naam Hai Luti,
Pichhe hi Pachhitaguge, Yahu Tan Jehe Chhuti.
कबीर दोहा हिंदी शब्दार्थ Kabir Doha Word Meaning Hindi
लूटि सकै- यदि लूटने में समर्थ हो तो/यदि राम के नाम का सुमिरण कर पाने में समर्थ हो तो।
लूटियो- लूट लो (कोई मोल नहीं लगता है )
राम नाम है लूटि-राम के नाम की लूट है (इसका कोई मूल्य नहीं है )
पीछै ही पछिताहुगे- पीछे तुम पछतावोगे (समय व्यतीत हो जाने उपरान्त)
यहु तन जैहै छूटि- जब यह तन छूट जाएगा (तन से प्राणों का निकल जाना )
कबीर दोहा हिंदी मीनिंग : राम नाम की लूट मची है। चारों तरफ राम का नाम बिखरा हुआ है। इसे अधिक से अधिक संगृहीत कर लेना चाहिए। एक रोज जब यह मानव देह नहीं रहेगी तब सिवाय पछताने के सिवाय कुछ भी प्राप्त नहीं होने वाला है।
लूटने से आशय है की राम नाम का धन चारों तरफ फैला हुआ है, इसका कोई मूल्य नहीं है इसे जितना चाहो उतना प्राप्त कर लो। जीवन की क्षणभंगुरता पर भी साहेब ने बताया है की यह जीवन सदा के लिए नहीं है। एक रोज यह समाप्त हो जाना है। फिर पछताने के सिवाय कुछ शेष नहीं बचने वाला है।
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
|
Author - Saroj Jangir
दैनिक रोचक विषयों पर में 20 वर्षों के अनुभव के साथ, मैं कबीर के दोहों को अर्थ सहित, कबीर भजन, आदि को सांझा करती हूँ, मेरे इस ब्लॉग पर। मेरे लेखों का उद्देश्य सामान्य जानकारियों को पाठकों तक पहुंचाना है। मैंने अपने करियर में कई विषयों पर गहन शोध और लेखन किया है, जिनमें जीवन शैली और सकारात्मक सोच के साथ वास्तु भी शामिल है....अधिक पढ़ें।
|