मैया तेरी मेरी तेरी मेरी है ये प्रीत पुरानी भजन

मैया तेरी मेरी तेरी मेरी है ये प्रीत पुरानी भजन

(मुखड़ा)

मैया तेरी मेरी, तेरी मेरी,
है ये प्रीत पुरानी,
मैं हूँ बेटा, तू मैया मेरी,
है ये रीत पुरानी,
सारा जग माँ तुमने बनाया,
अपरंपार है तेरी माया,
तेरे आँचल की छाया में,
है ये सृष्टि सारी,
मैया तेरी मेरी, तेरी मेरी,
है ये प्रीत पुरानी।।
(अंतरा 1)

ममतामई माँ, भूल ना जाना,
माँ-बेटे का रिश्ता निभाना,
जब भी बुलाए, माँ, तुम चली आना,
हर संकट से माँ, जग को बचाना,
शेरोवाली माँ, चंडी-काली,
तेरी महिमा निराली,
मैया तेरी मेरी, तेरी मेरी,
है ये प्रीत पुरानी।।
(अंतरा 2)

भूख से बिलख कर कोई ना रोए,
अन्न-जल बिन ये जीवन ना खोए,
अन्न उपजाकर, जीव बचाओ,
नारी की रक्षा, माँ, कर जाओ,
दानव हैं, मैया, आज चरम पे,
आकर वध कर जाओ,
मैया तेरी मेरी, तेरी मेरी,
है ये प्रीत पुरानी।।
(अंतरा 3)

जग में ये कैसी रीत चल पड़ी है,
बेटी कोख में बिलख रही है,
घर में हो या बीच राह में,
नारी की अस्मत क्यों लूट रही है,
दुष्टों को काटो, माँ, बनके काली,
तुम ही रखवाली,
मैया तेरी मेरी, तेरी मेरी,
है ये प्रीत पुरानी।।
(पुनरावृत्ति - मुखड़ा)

मैया तेरी मेरी, तेरी मेरी,
है ये प्रीत पुरानी,
मैं हूँ बेटा, तू मैया मेरी,
है ये रीत पुरानी,
सारा जग माँ तुमने बनाया,
अपरंपार है तेरी माया,
तेरे आँचल की छाया में,
है ये सृष्टि सारी,
मैया तेरी मेरी, तेरी मेरी,
है ये प्रीत पुरानी।।
 


रानू मंडल के गीत पर एक बच्चे ने गाया माँ का भजन!!
Next Post Previous Post