मुझ पर भी दया की कर दो नज़र

मुझ पर भी दया की कर दो नज़र


मुझ पर भी दया की कर दो नज़र,
ऐ श्याम सुंदर, ऐ मुरलीधर,
कुछ दीनों के दुःख की लेलो खबर,
ऐ श्याम सुंदर, ऐ मुरलीधर......

आरत जन तुमको पुकार रहे,
आने की बाट निहार रहे,
सिर छिपा के यहाँ बैठे नटवर,
ऐ श्याम सुंदर, ऐ मुरलीधर,
मुझ पर भी दया की कर दो नज़र,
ऐ श्याम सुंदर, ऐ मुरलीधर.....

ब्रजबाला व्याकुल रहती है,
ग्वालों की टोली कहती है,
कब आओगे नटवर बनकर,
ऐ श्याम सुंदर, ऐ मुरलीधर,
मुझ पर भी दया की कर दो नज़र,
ऐ श्याम सुंदर, ऐ मुरलीधर.....

जिस बंसी ने प्रेम प्रकाश किया,
रसदायक रास बिलास किया,
बज जाए वही बंसी घर घर,
ऐ श्याम सुंदर, ऐ मुरलीधर,
मुझ पर भी दया की कर दो नज़र,
ऐ श्याम सुंदर, ऐ मुरलीधर.....

बिसरा दो इन्हें या सम्हालो इन्हें,
ठुकरा दो चाहे अपना लो इन्हें,
दृग बिन्दु है आपके पेशे नज़र,
ऐ श्याम सुंदर, ऐ मुरलीधर,
मुझ पर भी दया की कर दो नज़र,
ऐ श्याम सुंदर, ऐ मुरलीधर......


मुझ पर भी दया की कार दो नजर ~ कृष्ण भजन 2022 ~ सिंगर पूजा कुमारी ~ तबला वादक रामध्यान गुप्ता

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


श्याम सुंदर मुरलीधर! जीवन के दुखों और कठिनाइयों में जब भी मन टूटने लगता है, तब तेरी दया भरी दृष्टि की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। भक्त तुझे पुकारते हैं, तेरी राह देखते हैं, और ब्रज की बालाएँ, ग्वालों की टोली भी तेरे प्रेम और सान्निध्य के लिए व्याकुल हैं। तेरी बांसुरी की मधुर तान, तेरी मुस्कान और तेरी कृपा ही सबको आश्वासन देती है कि हर पीड़ा, हर दुख तेरे चरणों में आकर हल्का हो जाता है।

मन में यही भाव है कि चाहे तू अपनाए या ठुकरा दे, बस तेरी दया की एक झलक मिल जाए। जीवन की सारी व्यथाएँ, सारी पीड़ाएँ तेरे आगे तुच्छ हैं। तेरी कृपा से ही जीवन में सच्चा सुख और शांति मिलती है। बस एक बार अपनी करुणा की दृष्टि इस ओर भी डाल दे, यही सबसे बड़ी प्रार्थना है।

तबला वादक रामध्यान गुप्ता जी
ग्राम पोस्ट :- राजपूर मुख्तियारपुर सुन्दरगंज पवई
जिला औरंगाबाद बिहार ( 9801260084 )
हमारे इस चैनल को Subscribe जरूर करें।

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post