सुना है तेरे दर पे आके मोहन कृष्णा भजन

सुना है तेरे दर पे आके मोहन कृष्णा भजन


सुना है तेरे दर पे आके मोहन,
किस्मत सबकी संवर रही है।
तुम्हारे दर्शन को ऐ मुरलीवाले,
हमारी आंखें तरस रही हैं।
सुना है तेरे दर पे आके मोहन,
किस्मत सबकी संवर रही है।

झुकी हैं पलकें, भरे हैं आंसू,
कभी तो होगा मिलन ये सोचूं।
उठाओ पर्दा, ऐ मुरलीवाले,
हमारी सांसें ठहर रही हैं।
सुना है तेरे दर पे आके मोहन,
किस्मत सबकी संवर रही है।

कहूंगा मैं तुमसे अपने दिल की,
तुम्हारी बातें तुम ही से होंगी।
तुम्हारे भक्तों की भीड़ मोहन,
वृंदावन में पहुंच रही है।
सुना है तेरे दर पे आके मोहन,
किस्मत सबकी संवर रही है।

ये धन, ये दौलत, ये बंगला–गाड़ी,
और एक तरफ है तेरी सेवादारी।
जिसके हो मांझी तुम मुरलीवाले,
उसको भंवर की चिंता नहीं है।

सुना है तेरे दर पे आके मोहन,
किस्मत सबकी संवर रही है।
तुम्हारे दर्शन को ऐ मुरलीवाले,
हमारी आंखें तरस रही हैं।
सुना है तेरे दर पे आके मोहन,
किस्मत सबकी संवर रही है।


Suna Hai Tere Dar Pe Aake Mohan| सुना है तेरे दर पे आके मोहन |Full Bhajan | Pushpendra Chauhan

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


मोहन के दर पर जो भी आता है, उसकी किस्मत चमक उठती है। उनकी एक झलक पाने को आँखें तरस रही हैं, मन बेकरार है। पलकें झुकी हैं, आँसुओं से भरी हैं, बस उनके मिलन की आस में दिल धड़कता है। मुरली वाले, अब तो पर्दा हटाओ, क्योंकि साँसें जैसे रुक सी गई हैं।

दिल की हर बात मोहन से ही कहनी है, क्योंकि उनकी बातें उसी के साथ पूरी होती हैं। वृंदावन में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है, सब उनके दर्शन को आतुर हैं। वहाँ हर कदम पर उनकी मुरली की तान गूँजती है, जो मन को मोह लेती है। धन, दौलत, बंगला, गाड़ी—ये सब क्षणिक हैं। लेकिन मोहन की सेवादारी का सुख अनमोल है। जिसके मांझी मुरली वाले हैं, उसे संसार के भंवर से डर नहीं। उनके दर पर पहुँचकर हर दुख मिट जाता है, हर मन का अंधेरा दूर हो जाता है। बस, उनकी एक झलक से जीवन संवर जाता है।

Shri Vrindavan bihari laal sarkar
Singer lyricist Music By - Pushpendra Chauhan
Video Sandeep saini
DOP -Praveen Gupta (ADR)

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post