प्रभु हम भी शरणागत हैं स्वीकार भजन

प्रभु हम भी शरणागत हैं स्वीकार करो जाने भजन

प्रभु हम भी शरणागत हैं,
स्वीकार करो तो जाने,
अब हमे पतित से पावन ,
सरकार करो तो जाने।

प्रेमी जन तुमको पाते,
तुम भक्ति भाव वश आते,
हम कुटिल हृदय से कलुषित,
उपकार करो तो जाने,
प्रभु हम भी शरणागत हैं,
स्वीकार करो तो जानें।

ज्ञानी तुम में तन्मय है,
ध्यानी भी तुम में लय है,
हम अज्ञानी चंचल चित्त,
निस्तार करो तो जाने,
प्रभु हम भी शरणागत हैं,
स्वीकार करो तो जानें।

क्या मुख ले विनय सुनाए,
हम कैसे तुम्हे मनाएं,
अगणित अपराध किये हैं,
उद्धार करो तो जानें,
प्रभु हम भी शरणागत हैं,
स्वीकार करो तो जानें।

जीवन नैयाँ जर्जर है,
(क्षण क्षण का विनाश का डर है)
पल पल विनाश का भय हैं,
ऐसे ही एक पतित को,
भव पार करो तो जानें,
प्रभु हम भी शरणागत हैं,
स्वीकार करो तो जानें।

प्रभु हम भी शरणागत हैं,
स्वीकार करो तो जाने,
अब हमे पतित से पावन ,
सरकार करो तो जाने। 


राजन जी महाराज- प्रभु हम भी शरणागत हैं। संपर्क सूत्र- +919831877060, +919038822776
 
Prabhu Ham Bhi Sharanaagat Hain,
Svikaar Karo To Jaane,
Ab Hame Patit Se Paavan ,
Sarakaar Karo To Jaane. 

आपको श्रीराम कथा, सुन्दरकाण्ड, सम्पूर्ण रामायण, श्री राम भजन, सोहर गीत,  भक्तिमय भजन, भजन कीर्तन, कथा, राम भजन, लाइव प्रवचन कथा, और पूज्य राजन जी द्वारा बताये गये संपूर्ण रामायण (श्री राम कथा ) की जानकारी को प्राप्त कर सकते है

Next Post Previous Post