मेरो बांके बिहारी अनमोल रसिया भजन

मेरो बांके बिहारी अनमोल रसिया भजन

बांके बिहारी की, बाँकी अदा पे,
मैं बार बार बलि जाऊँ,
जनम जनम, वृन्दावन राजा,
तेरे चरणन की रज पाऊँ।

मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया,
मेरो कुंज बिहारी अनमोल रसिया,
हो रस बसिया हो रंग रसिया,
ओ मेरे मन बसिया,
मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया,
मेरो कुञ्ज बिहारी अनमोल रसिया।

प्यारी प्यारी सलौनी तेरी सुरतिया,
मेरे मन में बसी है तेरी मुरतिया,
प्यारी प्यारी सलोनी तेरी सुरतिया,
मेरे मन में बसी है तेरी मूरतिया,
तू है मेरा मैं हूँ तेरी,
ओ मेरे साँवरिया,
मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया,
मेरो कुञ्ज बिहारी अनमोल रसिया।

कैसी जादू भरी है तेरी बांसुरिया,
मैंने जबसे सुनी मैं हो गई बावरिया,
कैसी जादू भरी है तेरी बांसुरिया,
मैंने जब से सुनी मैं हो गई बावरिया,
मेरे मन में मेरे तन में,
बसे नट नागरिया,
मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया,
मेरो कुञ्ज बिहारी अनमोल रसिया।

मोटी मोटी यह तेरी कजरारी अखियां,
मीठी मीठी मधुर मंद मंद हँसिया,
मोटी मोटी यह तेरी कजरारी अखियां,
मीठी मीठी मधुर मंद मंद हसिया,
मुकुट तिरछा नैन तिरछे,
चरण में पैजनिया,
मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया,
मेरो कुञ्ज बिहारी अनमोल रसिया।

मैं हूं पागल तुम्हारी तुम हो मेरे पिया,
तेरे दर्शन को तरसे है मेरा जिया,
मैं हूँ पागल तुम्हारी तुम हो मेरे पिया,
तेरे दर्शन को तरसे है मेरा जिया,
चित्र विचित्र ने जीवन,
तुम्हारे नाम कर दिया,
मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया,
मेरो कुञ्ज बिहारी अनमोल रसिया।

मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया,
मेरो कुंज बिहारी अनमोल रसिया,
हो रस बसिया हो रंग रसिया,
ओ मेरे मन बसिया,
मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया,
मेरो कुञ्ज बिहारी अनमोल रसिया।
भजन श्रेणी : कृष्ण भजन
भजन श्रेणी : कृष्ण जन्माष्टमी भजन (श्री कृष्ण जन्माष्टमी के सभी भजन देखें )



कृष्ण जन्माष्टमी 2021 नया भजन - मेरो बांके बिहारी अनमोल रसिया | Banke Bihari Anmol Rasiya | बृज भाव

यह भजन भी देखिये
श्याम धणी मेरी बात यह सुन ले भजन
अरी मैया कन्हैया की शिकायत भजन
दिल का सुनाऊं किसे हाल मेरे सांवरे

☛ Lyric & Voice: बाबा चित्र विचित्र बिहारी दास जी महाराज
☛ Video Name: मेरो बांके बिहारी अनमोल रसिया
☛ Music: Manish Sahariya
☛ Video: Soch Productions


ऐसे ही अन्य भजन देखने के लिए कृपया होम पेज पर अवश्य विजिट करें।
Click Here To Visit Home Page

Next Post Previous Post