अपने बच्चो से मिलने माँ आई
अपने बच्चो से मिलने माँ आई
माँ को मनालो दिल से रिझालो,देखो ख़ुशियों की बेला है आई,
आई रे आई, होके सिंह पे सवार,
अपने बच्चों से मिलने माँ आयी,
अपने बच्चो से मिलने माँ आई।
सुन के पुकार आई बच्चों के द्वार,
देखो खुशियां लुटाने है आई,
भूलो सारे गम होके मस्त मलंग,
सब झूमों नाचो गाओ बधाई,
बजी खुशियों की ताल,
जिसपे झूमा संसार,
कही प्रेम श्रद्धा की शहनाई,
आई रे आई, होके सिंह पे सवार,
अपने बच्चों से मिलने माँ आयी,
अपने बच्चो से मिलने माँ आई।
चूड़ा भी लाल मां की चुनर भी लाल,
बड़ी प्यारी लगे मैया रानी,
मैया के नैनो से करुणा बहे,
मां तो ममता की मूरत सुहानी,
बच्चो की प्यारी,
माँ तो है जग से न्यारी,
वो तो हर एक के दिल में समाई,
आई रे आई, होके सिंह पे सवार,
अपने बच्चों से मिलने माँ आयी,
अपने बच्चो से मिलने माँ आई।
मत हो उदास माँ के चरणों के पास,
जाके अपने तू दिल की सुनाना,
मिट जाए तेरे सारे दिल के जख्म,
मां लुटा देगी प्यार का खजाना,
श्यामां की अर्जी ना करू खुदगर्ज़ी,
मेरे सर पर हो कृपा सदा ही,
आई रे आई, होके सिंह पे सवार,
अपने बच्चों से मिलने माँ आयी,
अपने बच्चो से मिलने माँ आई।
माँ को मना लो दिल से रिझा लो,
देखो ख़ुशियों की बेला है आई,
आई रे आई, होके सिंह पे सवार,
अपने बच्चों से मिलने माँ आयी,
अपने बच्चो से मिलने माँ आई।
Apne Bachho Se Milne Maa Aai ! अपने बच्चों से मिलने मां आई ! Sonu Sharma ! Navraatri Special Bhajan
मां को मनालो
दिल से रिझालो
देखो खुशियो की बेला है आई
आई रे आई होके सिंह पे सवार
अपने बच्चो से मिलने मां आई
दिल से रिझालो
देखो खुशियो की बेला है आई
आई रे आई होके सिंह पे सवार
अपने बच्चो से मिलने मां आई