माँ के जगराते चलो चलो माँ ने बुलाया है भजन

माँ के जगराते चलो चलो माँ ने बुलाया है भजन

 
माँ के जगराते चलो चलो माँ ने बुलाया है भजन

माँ के जगराते चलो,
चलो माँ ने बुलाया है,
माँ की महिमा गाते चलो,
चलो माँ ने बुलाया है,
माँ के जगराते चलो,
चलो मां ने बुलाया है।

ऊँचे पर्वत बीच गुफा में,
माँ ने धाम बनाया,
जिसको बुलावा भेजा माँ ने,
दौड़ा दौड़ा आया,
जयकारा लगाते चलो,
चलो माँ ने बुलाया है,
माँ के जगराते चलो,
चलो मां ने बुलाया है।

माँ है मेरी भोली भाली,
सबको गले लगाती,
वो तो अंतरयामी जाने,
सबके कष्ट मिटाती,
गुण उसके गाते चलो,
चलो माँ ने बुलाया है,
माँ के जगराते चलो,
चलो मां ने बुलाया है।

सबसे अनोखा सबसे निराला,
ये दरबार है माँ का,
पापी का भी मन बदले,
श्रमादान है पाता,
गुण उसके गाते चलो,
चलो माँ ने बुलाया है,
माँ के जगराते चलो,
चलो मां ने बुलाया है।

माँ के जगराते चलो,
चलो माँ ने बुलाया है,
माँ की महिमा गाते चलो,
चलो माँ ने बुलाया है,
माँ के जगराते चलो,
चलो मां ने बुलाया है।

भजन श्रेणी : माता रानी भजन (Mata Rani Bhajan)

आज ये भजन हर सुहागन को सुनना चाहिए | Maa ka Jagrate chalo | Mata Bhajan 2021| Mata Bhajan "Devi Geet

माँ की माया और करुणा ऐसी है कि वे हर किसी को गले लगाती हैं, उनके मन के दुख दूर करती हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं। माँ का दरबार सबसे अनोखा और निराला है, जहाँ पापी का भी मन बदल जाता है और वे श्रमदान का फल प्राप्त करते हैं।

यह भजन भी देखिये

Devi Bhajan: Vaishno Devi Chalisa
Singer: Anuradha Paudwal
Music Direcotor: N K SAMPAT
LYRICS: TRADITIONAL
ALBUM: CHALISA SANGRAH
MUSIC LABEL: T-SERIES 

Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post