सब कुछ तेरो सरकार मेरा तो कुछ भी नहीं

सब कुछ तेरो सरकार मेरा तो कुछ भी नहीं


मेरी गाड़ी, मेरा बंगला, मेरा पैसा — सब तेरा।
सब कुछ तेरो सरकार, मेरो तो कुछ भी नहीं।
सब तेरो सांवरिया सेठ, मेरो तो कुछ भी नहीं।

ये प्लॉट, रोकड़, नोट — सांवरिया का है सपोर्ट,
मेरे बिजनेस में तेरा हाथ, मेरो तो कुछ भी नहीं।
मैं तो पुतला हूं सांवरिया सेठ, चाबी तेरे हाथ में रखी।
मेरी शॉप चले टॉप, बिजनेस दिया तुझे सौंप,
मैं तो चाकर हूं तेरो रे सांवरिया, मैं तो दर का हूं तेरा भिखारी,
मेरो तो कुछ भी नहीं।

मेरा सोना, मेरी चांदी — दुनिया तो है दीवानी,
खाली हाथ आए सरकार, मेरा तो कुछ भी नहीं।
मेरे बच्चे, तेरे पर्चे — तू ही उठावें घर खर्चे,
मैं तो बालक हूं तेरा अंजान, सब तेरो है, मेरा तो कुछ भी नहीं।

मेरा खेत, मेरा लहसुन, मेरा अमल, मेरा कमल —
सब कुछ तेरो सरकार, मेरो तो कुछ भी नहीं।
मेरा मन, मेरा धन, मेरा तन — अर्पण तुझको सांवरिया।
सब तेरो सांवरिया सेठ, मेरो तो कुछ भी नहीं।

मारुतिनंदन गौशाला, तू है गायों का गोपाला,
ये भी तू जाणे, तेरो ही काम — मेरा तो कुछ भी नहीं।
सब गायों का रखे ध्यान, मैं तो कुछ जाणूं नहीं।

मेरा गाना तू चलावे, इंस्टा-फेसबुक पे छावे,
ये भी तेरा है सांवरिया सेठ, मेरा तो कुछ भी नहीं।
मेरे डीजे पे तेरा नाम, वो भी मेरा नहीं।

ये स्टूडियो तेरो, बोस तू — जाए फायदा या लॉस,
गोकुल कहे है सच्ची बात — मेरा तो कुछ भी नहीं।
सब सेठों के तू सरताज, मंडफिया सा और नहीं।

मेरी गाड़ी, मेरा बंगला, मेरा पैसा — सब तेरा।
सब कुछ तेरो सरकार, मेरो तो कुछ भी नहीं।
सब तेरो सांवरिया सेठ, मेरो तो कुछ भी नहीं।


मेरी गाड़ी मेरा बंगला सब तेरो सांवरिया सेठ ll सांवरिया ll गोकुल शर्मा न्यू सांवरिया भजन #gokulsharma

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


सांवरिया सेठ के प्रति पूर्ण समर्पण का भाव इस भजन में झलकता है। गाड़ी, बंगला, पैसा, सोना, चाँदी—सब कुछ उनका ही है। यह संसार, यह धन-दौलत, यह बिजनेस—सब उनकी कृपा का फल है। मन, तन, धन, खेत, कमल, लहसुन, बच्चे, घर—हर चीज उनके चरणों में अर्पित है। भक्त अपने आप को उनका चाकर, उनका भिखारी मानता है, जो खाली हाथ आया और उनकी दया से सब कुछ पाया। सांवरिया सेठ ही जीवन की चाबी थामे हैं। उनकी कृपा से दुकान चलती है, बिजनेस चमकता है। गायों का गोशाला हो या डीजे की धुन, सब उनके नाम पर चलता है। इंस्टाग्राम, फेसबुक पर गाने की लोकप्रियता भी उनकी देन है। स्टूडियो, फायदा-नुकसान, सब उनके हाथ में है।

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post