गोरी हैं राधा प्यारी सांवरे बिहारी

गोरी हैं राधा प्यारी सांवरे बिहारी


गोरी हैं राधा प्यारी, सांवरे बिहारी,
युगल छवि पर जाऊँ बलिहारी।।

भोली सी राधा प्यारी, अति सुकुमारी,
उतने ही टेढ़े हैं बाँके बिहारी।।

बरसाना धाम जिनका, ऊँची है अटारी,
रज भूषण बनते राधारमण बिहारी।।

चाँदनी सी राधा प्यारी, चंदा से बिहारी,
दिव्य छटा पर मैं तो सुध-बुध हारी।।


बलिहारी | BALIHARI | New Bhajan 2025 #divyadeviji #prashantkrishnachaturvedi #bhakti #bhajan

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Singer🎙: Divya Devi Ji
Lyrics✍ & Composition

राधा और कृष्ण की युगल छवि भक्ति, सौंदर्य और दिव्यता का अद्वितीय संगम है। राधा की गोरी, कोमल और सुकुमार छवि, कृष्ण की सांवली, चंचल और मनमोहक छवि के साथ मिलकर एक ऐसी अनुपम झांकी प्रस्तुत करती है, जिसे देखकर मन सहज ही भाव-विभोर हो उठता है। राधा की भोली मुस्कान और कृष्ण की टेढ़ी-मेढ़ी चपलता, दोनों के स्वभावों की भिन्नता में भी एक गहरा प्रेम और आकर्षण छुपा है। बरसाना, राधा का धाम, उनकी महिमा और गौरव का प्रतीक है, वहीं राधारमण बिहारी की चरण-रज को भी आभूषण के समान माना गया है। राधा की चाँदनी जैसी उज्ज्वलता और कृष्ण की सांवली मोहकता, दोनों की दिव्य छटा ऐसी है कि उसे देखकर मनुष्य अपनी सुध-बुध खो बैठता है।

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post