आओ आओ पधारो गणराज जी

आओ आओ पधारो गणराज जी

(मुखड़ा)
सबसे पहले तुमको मनाएं,
पूरण कीजो काज जी,
आओ आओ पधारो गणराज जी,
आओ आओ पधारो गणराज जी।।

(अंतरा 1)
सबसे पहले तेरी पूजा,
पाछे कोई काम हो दूजा,
तेरी पूजा जब तक ना होवे,
कोई कारज पूर्ण न होवे,
रिद्धि-सिद्धि संग आन बिराजो,
शिव-गौरा के लाल जी,
आओ आओ पधारो गणराज जी।।

(अंतरा 2)
भक्त तुम्हारा करते वंदन,
शुभ शुभ स्वागत, शुभ अभिनंदन,
मूषक चढ़कर आओ गजानंद,
खिल जाए भक्तों का चितवन,
इतनी कृपा कीजो भगवन,
दर्शन दीजो आज जी,
आओ आओ पधारो गणराज जी।।

(पुनरावृत्ति)
सबसे पहले तुमको मनाएं,
पूरण कीजो काज जी,
आओ आओ पधारो गणराज जी,
आओ आओ पधारो गणराज जी।।


Aao Aao Padharo Ganraj Ji - Raj Pareek | Ganesh Chaturthi Special | पधारो गणराज जी | Devotional Song

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
गणराज, प्रथम पूज्य, वह देवता हैं जिनके बिना कोई भी शुभ कार्य पूर्ण नहीं होता। उनकी कृपा से हर कार्य में रिद्धि-सिद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है, और भक्तों का मन उनके स्वागत में श्रद्धा और आनंद से भर जाता है। मूषक पर सवार गजानंद की शोभा ऐसी है कि भक्तों का चित्त उनकी एक झलक पाकर ही खिल उठता है। शिव और गौरा के लाल के रूप में गणपति की पूजा हर कार्य की शुरुआत में की जाती है, क्योंकि उनकी कृपादृष्टि हर बाधा को दूर करती है और जीवन को मंगलमय बनाती है। भक्त उनके चरणों में वंदन करता है, यह विश्वास रखते हुए कि उनकी उपस्थिति से हर मनोकामना सिद्ध होती है।
 
➟ Song :- Aao Aao Padharo Ganraj Ji
➟ Singer :- Raj Pareek
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post