जय गिरधर गोपाला मेराजो कल्याण करे भजन

जय गिरधर गोपाला मेराजो कल्याण करे भजन

जय गिरधर गोपाला मेरा,
जय गिरधर गोपाला,
जो कल्याण करे सब जग का,
भक्तन का रखवाला,
जय गिरधर गोपाला मेरा,
जय गिरधर गोपाला।

रूप विराट दिखा अर्जुन को,
गीता ज्ञान बताया,
सारे जग को हे परमेश्वर,
कर्म का पाठ सिखाया,
हे कमलापति हे नारायण,
तू जग प्रतिपाला,
जय गिरधर गोपाला मेरा,
जय गिरधर गोपाला।

द्रुपद सुता का चीर बढ़ाया,
गज की जान बचाई,
दुर्योधन के मेवा त्यागे,
साग विदुर घर खायी,
जब जब कष्ट पड़ा भगतों पर,
तुमने आन सम्हाला,
जय गिरधर गोपाला मेरा,
जय गिरधर गोपाला।

दीनों के दुःख हरने वाले,
तुमको नमन हमारा,
निशदिन शीष झुकाता तुमको,
द्वारे इक दुखियारा,
राजेन्द्र को निज धूल चरण की,
दे दे दीनदयाला,
जय गिरधर गोपाला मेरा,
जय गिरधर गोपाला।

जय गिरधर गोपाला मेरा,
जय गिरधर गोपाला,
जो कल्याण करे सब जग का,
भक्तंन का रखवाला,
जय गिरधर गोपाला मेरा,
जय गिरधर गोपाला।

भजन श्रेणी : कृष्ण भजन (Krishna Bhajan)



jai girdhar gopala mera jai girdhar gopala-best krishna bhajan of thisj week-by rajendra prasaf soni
Singer,-rajendra prasad soni
Lyricist-rajendar prasad soni
Music by-ranendra prasad son
Jai girdhar gopala mera jai girdhar gopala .
Jo kalyan kare sab jag ka bhaktan ka rakhata ..

Jay Giradhar Gopala Mera,

Jay Giradhar Gopala,
Jo Kalyan Kare Sab Jag Ka,
Bhaktan Ka Rakhavala,
Jay Giradhar Gopala Mera,
Jay Giradhar Gopala.
Next Post Previous Post