ॐ श्री श्याम देवाय नमः, ॐ श्री श्याम देवाय नमः, हर्ष मनाओ मंगल गाओ, कर लो स्वागत की तैयारी, प्रकटे भीमसेन के लाडेसर, श्री श्याम कली अवतारी, दर्शन को अँखियाँ तरस रही, फूलों की वर्षा बरस रही, कर माणक मोती दान, थाली में भर भर भर महतारी हर्ष मनाओ मंगल गाओ, कर लो स्वागत की तैयारी, प्रकटे भीमसेन के लाडेसर, श्री श्याम कली अवतारी।
बड़ा ही अद्भुत गज़ब निराला, अहलवती का लाला है सुन्दर भृकुटि नयन विशाला, मन गोरा तन काला है, घुंघराली लट नागन सी लटके, कानों कानो पीछे काली गोविंदा आला रे, गोविंदा आला रे
युद्ध देखने महाभारत का, माता से आशीष लिया, श्री कृष्ण से वचनबद्ध हो, महाभारत में शीश दिया, वर पाया कृष्ण से अजर अमर का, जय जय जय दातारी।
खाटू धाम बिराजे, कलयुग के राजा कहलाते हो, दर पे आये दीन दुखी के, बिगड़े काम बनाते हो, तेरी शरण में आया गोलू, बाबा रखना लाज हमारी, हर्ष मनाओ मंगल गाओ, करलो स्वागत की तैयारी, महाभारत के महायोद्धा की, गाथा सबको बतानी है, देश विदेश के बच्चों तक, ये बात हमें पंहुचानी है, कलयुग में हारे का सहारा, केवल शीश का दानी है।
हर्ष मनाओ मंगल गाओ, कर लो स्वागत की तैयारी, प्रकटे भीमसेन के लाडेसर, श्री श्याम कली अवतारी, दर्शन को अँखियाँ तरस रही, फूलों की वर्षा बरस रही, कर माणक मोती दान, थाली में भर भर भर महतारी हर्ष मनाओ मंगल गाओ, कर लो स्वागत की तैयारी, प्रकटे भीमसेन के लाडेसर, श्री श्याम कली अवतारी।