मां तिजोरी भर दे थोड़ेसे नाकाम चले भजन

मां तिजोरी भर दे थोड़े से ना काम चले भजन

मां तिजोरी भर दे,
मां तिजोरी भर दे,
थोड़े से ना काम चले,
थोड़े से ना काम चले,
अलमारी भर दे,
थोड़े से ना काम चले,
अलमारी भर दे।

हरे गुलाबी नोटों से मां,
भरी रहे अलमारी,
लुटाये मेरी मैया,
होये कभी ना खाली,
मां तिजोरी भर दे,
मां तिजोरी भर दे,
थोड़े से ना काम चले,
थोड़े से ना काम चले,
अलमारी भर दे।

मैंने सुना है जग में मैया,
बाप बड़ा ना भैया,
पैसे की सब रिश्तेदारी,
सबसे बड़ा रुपैया,
मां तिजोरी भर दे,
मां तिजोरी भर दे,
थोड़े से ना काम चले,
थोड़े से ना काम चले,
अलमारी भर दे।

टेढ़ी मेढ़ी तेरी चढ़ाई,
मोपे चढ़ी ना जाए,
दिलवा दे एक बड़ी सी गाड़ी,
बैठ के वा में आऊं,
मां तिजोरी भर दे,
मां तिजोरी भर दे,
थोड़े से ना काम चले,
थोड़े से ना काम चले,
अलमारी भर दे।

लाल ही चुनरी लाल ही लहंगा,
मैया तुम्हें चढ़ाऊं,
पान सुपारी ध्वजा नारियल
तेरी भेंट चढ़ाऊ,
मां हाथ जोड़कर शीश झुकाऊं,
कृपा कर दे,
मां तिजोरी भर दे,
मां तिजोरी भर दे,
थोड़े से ना काम चले,
थोड़े से ना काम चले,
अलमारी भर दे।

मां तिजोरी भर दे,
मां तिजोरी भर दे,
थोड़े से ना काम चले,
थोड़े से ना काम चले,
अलमारी भर दे,
थोड़े से ना काम चले,
अलमारी भर दे।

भजन श्रेणी : माता रानी भजन (Mata Rani Bhajan)


Next Post Previous Post