मेरा छोटा सा परिवार सवेरे आ जइयो भतैया

मेरा छोटा सा परिवार सवेरे आ जइयो भतैया सोंग

मेरा छोटा सा परिवार,
सवेरे आ जइयो भतैया।

ससुर की धोती फट गई भतैया
मेरी सास की चमके चोटी
सवेरे आ जइयो भतैया,
मेरा छोटा सा परिवार,
सवेरे आ जइयो भतैया।

मेरे जेठ की पेण्ट फट गई भतैया
जिठनी की फट गई चोली
सवेरे आ जइयो भतैया,
मेरा छोटा सा परिवार,
सवेरे आ जइयो भतैया।

देवर का कच्छा फट गया भतैया
दोरानी की फट गई साड़ी
सवेरे आ जइयो भतैया,
मेरा छोटा सा परिवार,
सवेरे आ जइयो भतैया।

ननदोई का लंगोटा फट गया भतैया
नन्दुल की फट गई चोली
सवेरे आ जइयो भतैया,
मेरा छोटा सा परिवार,
सवेरे आ जइयो भतैया।

लोक गीत श्रेणी : लोकगीत Lokgeet/Folk Song

You may also like


With lyrics भात गीतमेरा छोटा सा परिवार सवेरे आ जइयो भातैया
Next Post Previous Post