जब से मिला है दर ये तुम्हारा तेरे भरोसे बाबा भजन

जब से मिला है दर ये तुम्हारा तेरे भरोसे बाबा भजन

जब से मिला है दर ये तुम्हारा,
तेरे भरोसे बाबा, जीवन हमारा,
जब से मिला है दर ये।।

कहने को तो सब थे हमारे,
आई मुसीबत, बाबा खड़े थे किनारे,
बीच भंवर से तूने उबारा,
जब से मिला है दर ये।।

रखना हमेशा बाबा, तेरी छाया में,
भटकूं नहीं मैं झूठी जग की माया में,
राजू का जीवन तुमने संवारा,
जब से मिला है दर ये।।

हार रहा था जग से, बाबा तूने आके बचाया,
गैर समझ के ठुकराया सबने, तूने अपना बनाया,
गाएगी हर सांस मेरी, अब तेरा ही नाम,
बेसहारों के सहारे, खाटू वाले श्याम,
जो भी आया दर, मिला है उसको भी आराम।।

मेरे मन के महल में, मुरली वाले का बसेरा,
जो है तेरा, वो है मेरा, जो मेरा, वो तेरा,
जिसके ऐसे भाव, कन्हैया संग है आठों याम,
बेसहारों के सहारे, खाटू वाले श्याम,
जो भी आया दर, मिला है उसको भी आराम।।



शहद से भी मीठा है ये भजन - जब से मिला है दर ये - SONI SISTERS - Beautiful Krishna Song #Full_HDVideo

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post