डमरू बजावे भोला अपनी बारात में शिव भजन

डमरू बजावे भोला अपनी बारात में शिव भजन

बोल के बम बम,
भस्म रमा के,
माथे पे चंदा का,
तिलक सजा के,
सवा लाख ले के बराती,
चले साथ में,
डमरू बजावे भोला,
अपनी बारात में।

पीछे पीछे चलें देवता,
आगे शिव के चेले,
पार्वती के द्वार लगेंगे,
मस्तानों के मेले,
देखी नहीं ऐसी,
बारात कायनात में,
डमरू बजावे भोला,
अपनी बारात में।

सीता के संग राम पधारे,
राधा संग कन्हाई,
विष्णु के संग धन बरसाती,
महालक्ष्मी हैं आई,
नाचें इक दूजे का हाथ,
लेके हाथ में,
डमरू बजावे भोला,
अपनी बारात में,
बोल के बम बम,
भस्म रमा के,
माथे पे चंदा का,
तिलक सजा के
सवा लाख ले के,
बराती चले साथ में,
डमरू बजावे भोला,
अपनी बारात में।

बोल के बम बम,
भस्म रमा के,
माथे पे चंदा का,
तिलक सजा के,
सवा लाख ले के बराती,
चले साथ में,
डमरू बजावे भोला,
अपनी बारात में।


डमरू बजावे भोला अपनी बारात में ! Damru Bajave Bhola ! Maha Shivratri Bhajan 2022 ! Pankaj Raj

Bhajan : डमरू बजावे भोला अपनी बारात में Damru Bajave Bhola
Singer : Pankaj Raj
Lyrics : Ravi Chopra
Music : Rohit Kumar Bobby
Mixing : Suresh Verma (Sanskar Studio)
Rhythm Arranger : Ravi Kumar
Video Director : Sukhi Bhaji (Sukhveer Singh)

यह भजन भी देखिये
बोल बम शंभू बम हर हर बम भजन
कल भी गुरु थे महादेव जी भजन
उज्जैनी में बाबा ने ऐसा डमरू बजाया 

Next Post Previous Post