पिंडी फूलों में छुप गयी दर्शन देजा भोलेनाथ

पिंडी फूलों में छुप गयी दर्शन देजा भोलेनाथ

पिंडी फूलों में छुप गयी,
दर्शन दे जा भोलेनाथ
दर्शन दे जा भोलेनाथ,
दर्शन दे जा भोलेनाथ,
पिंडी फूलों में छुप गयी,
दर्शन दे जा भोलेनाथ।

काहे मास देवी पूजे,
और काहे मास भगवान,
काहे मास भोले पूजे जाते,
पूर्ण हो जाए काम,
पिंडी फूलों में छुप गयी,
दर्शन दे जा भोलेनाथ।

चैत मास देवी पूजा,
बारह मास भगवान,
फागुन में भोले पूजे जाते,
पूर्ण हो जाएं काम,
पिंडी फूलों में छुप गयी,
दर्शन दे जा भोलेनाथ।

काहे से देवी पूजा,
और काहे से भगवान,
काहे से भोले पूजे जाते,
पूर्ण हो जाए काम,
पिंडी फूलों में छुप गयी,
दर्शन दे जा भोलेनाथ।

लौंग से देवी पूजे,
और फूलों से भगवान,
जल चढ़ाई भोले पूजे जाते,
पूर्ण हो जाएं काम,
पिंडी फूलों में छुप गयी,
दर्शन दे जा भोलेनाथ।

काहे चढ़े देवी पूजा,
काहे चढ़े भगवान,
काहे चढ़े भोले पूजे जाते,
पूर्ण हो जाएं काम,
पिंडी फूलों में छुप गयी,
दर्शन दे जा भोलेनाथ।

शेर चढ़े देवी पूजे,
गरुड चढ़े भगवान,
बैल चढ़े भोले पूजे जाते,
पूर्ण हो जाएं काम,
पिंडी फूलों में छुप गयी,
दर्शन दे जा भोलेनाथ।

काहे भोग देवी लगे,
काहे भोग भगवान,
काहे भोग भोले लगे जाते,
पूर्ण हो जाएं काम,
पिंडी फूलों में छुप गयी,
दर्शन दे जा भोलेनाथ।

नारियल भोग देवी लगे,
लड्डू भोग लगे भगवान,
भांग धतूरा भोले को जाते,
पूर्ण हो जाए काम,
पिंडी फूलों में छुप गयी,
दर्शन दे जा भोलेनाथ।



|| पिंडी फूलों में छुप गयी दर्शन दे जा भोले नाथ || PINDI FULO ME CHUP GAYI DARSHAN DE JA BHOLENATH||
Next Post Previous Post