गहरी है नदिया की धारा हाथ पकड़ लो श्याम भजन

गहरी है नदिया की धारा हाथ पकड़ लो श्याम भजन

नाव हमारी डूब रही है,
पार करो मेरे श्याम,
गहरी है नदिया की धारा,
हाथ पकड़ लो श्याम,
गहरी है नदिया की धारा,
हाथ पकड़ लो श्याम।।

मेरे बाबा आठों प्रहर मैं,
जपती तेरा नाम,
विश्वास है तुझ पर सबसे ज्यादा,
थाम ले मेरा हाथ,
तू ही है जो पार लगाए,
थाम ले मेरे पतवार,
तू ही है जो पार लगाए,
थाम ले मेरे पतवार,
गहरी है नदिया की धारा,
हाथ पकड़ लो श्याम।।

डूबी जो नाव ये मेरी,
मुझ पर दोष ना आएगा,
मेरे नाम के आगे बाबा,
नाम तेरा आ जाएगा,
भगत तेरा पुकार करे है,
आजा मेरे श्याम,
भगत तेरा पुकार करे है,
आजा मेरे श्याम,
गहरी है नदिया की धारा,
हाथ पकड़ लो श्याम।।

विश्वास भगत का जीत गया,
और बाबा दौड़ा आया,
लीले की करके असवारी,
मोरछड़ी को घुमाया,
सच्चे मन से पूजा पुकारे,
हो जाए भव पार,
सच्चे मन से जो भी पुकारे,
हो जाए भव पार,
गहरी है नदिया की धारा,
हाथ पकड़ लो श्याम।।

नाव हमारी डूब रही है,
पार करो मेरे श्याम,
गहरी है नदिया की धारा,
हाथ पकड़ लो श्याम,
गहरी है नदिया की धारा,
हाथ पकड़ लो श्याम।।



Hath Pakad Lo Shyam || Pooja Dubey || Latest Shyam Baba Bhajan 2026

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post