अपने खेत में बनवा राखा पित्र जी अस्थान तेरा

अपने खेत में बनवा राखा पित्र जी अस्थान तेरा


अपने खेत में बनवा रखा
पितृ जी अस्थान तेरा
सारा कुनबा मावस के दिन
धर के बैठा ध्यान तेरा।

सुबह उठ के नहा धो के न
ज्योत जगा दी तेरी हो
पांचों वस्त्र मंगवा दूंगा
नहीं लगाऊं देरी हो
तेरे चुगरदे लाऊं घेरी
दादा रखिए मान मेरा
सारा कुनबा मावस के दिन
धर के बैठा ध्यान तेरा।

मावस के दिन तेरे थान पै
घी का दीपक जगता रह
तेरी दया से कुनबा दादा
हंसी खुशी से बसता रह
ना मन उलझन में फंस्ता यो
यो भी है एहसान तेरा
सारा कुनबा मावस के दिन
धर के बैठा ध्यान तेरा।

ठंडी ठंडी हवा चले तेरी
धोली ध्वजा लहरावे है
बिन मांगे धनवान बना दे
यह पितृ की माया है
और बता के चाहे है
जो भी है अरमान तेरा
सारा कुनबा मावस के दिन
धर के बैठा ध्यान तेरा।

सागर शर्मा तेरा लाडला
तेरे भजन बनाएगा
गांव लुहारी टिब्बे वाला
तेरी जोत जगाएगा
जयप्रकाश भी आएगा
करने को गुणगान तेरा
सारा कुनबा मावस के दिन
धर के बैठा ध्यान तेरा।

अपने खेत में बनवा रखा
पितृ जी अस्थान तेरा
सारा कुनबा मावस के दिन
धर के बैठा ध्यान तेरा।


पितर देव भजन | पितर जी स्थान तेरा | Pitar JI Sthan Tera | Hitesh Vats | Pitar Dev Bhajan 2024

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद के भजन (भजन केटेगरी) खोजे
खेत में बने पवित्र स्थान पर हर अमावस को परिवार एकत्र होकर मन से उनकी भक्ति में लीन हो जाता है। सुबह उठकर स्नान कर, उनकी ज्योत जलाकर श्रद्धा अर्पित की जाती है। वस्त्र और पूजा की सामग्री से उनका स्थान सजाया जाता है, ताकि उनकी कृपा सदा बनी रहे। घी का दीपक जलता रहता है, और उनकी दया से परिवार सुख-शांति से फलता-फूलता है। मन में कोई उलझन नहीं रहती, क्योंकि उनकी कृपा हर चिंता को दूर करती है। ठंडी हवा के साथ उनकी ध्वजा लहराती है, जो मन को शांति देती है। बिन मांगे ही वे धन-समृद्धि बरसाते हैं, और हर मनोरथ को पूरा करते हैं।

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post