मेरे दिल में बस गया माँ बेरी आली का नाम

मेरे दिल में बस गया माँ बेरी आली का नाम


मेरे दिल में बस गया माँ,
बेरी आली का नाम,
धरती ऊपर स्वर्ग बना सै,
मेरी मां का धाम।

बीच भवन मेरी मात विराजे,
घंटे मां के चौरासी बाजे,
गले में साजे जय हो जय हो,
गले में साजे माला मात की,
सुंदर छवि महान,
धरती ऊपर स्वर्ग बना सै,
मेरी मां का धाम।

मां के से दो भवन निराले,
सब दुनिया के देख भाले,
दर्शन पाले जय हो जय हो,
दर्शन पाले मात मेरी के,
हो ज्या गा कल्याण,
धरती ऊपर स्वर्ग बना सै,
मेरी मां का धाम।

मैया रानी भाग जगावे,
जो भी जा अरदास लगावे,
भर के लावे जय हो जय हो,
भर के लावे झोली जिसकी,
खाली हो तमाम,
धरती ऊपर स्वर्ग बना सै,
मेरी मां का धाम।

अमित शर्मा रहवे शरण में,
आशीष का सै ध्यान चरण में,
श्री कुलदीप शर्मा जय हो जय हो,
कुलदीप शर्मा भक्ति करते,
मां की सुबह-शाम,
धरती ऊपर स्वर्ग बना सै,
मेरी मां का धाम।

मेरे दिल में बस गया माँ,
बेरी आली का नाम,
धरती ऊपर स्वर्ग बना सै,
मेरी मां का धाम।


मेरे दिल मैं बसग्या माँ बेरी आली का धाम | Ashish Kaushik | 2024 Ma Beri Aali Bhajan | Hit Bhajan

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद के भजन (भजन केटेगरी) खोजे
मन में माँ का नाम बस्ता है, जो हृदय को भक्ति और प्रेम से भर देता है। उनका धाम धरती पर स्वर्ग सा सुंदर है, जहाँ उनकी उपस्थिति हर ओर महसूस होती है। भवन में माँ विराजमान हैं, उनके घंटों की गूँज चौरासी दिशाओं में फैलती है, और उनकी माला गले में सजती है, जो उनकी सुंदर और महान छवि को दर्शाती है। उनके दर्शन मात्र से जीवन कल्याणमय हो जाता है, और जो भी सच्चे मन से अरदास करता है, उसकी झोली सुख और समृद्धि से भर जाती है। माँ की भक्ति में सुबह-शाम डूबकर भक्त का मन शांति और आशीर्वाद से भर जाता है, और उनका धाम हर दुख को हर लेता है।

माँ बेरी आली, जिन्हें माँ दुर्गा के रूप में पूजा जाता है, हिंदू धर्म में भक्तों के लिए करुणा और शक्ति की प्रतीक हैं। उनका धाम भक्तों के लिए स्वर्ग तुल्य है, जहाँ उनकी कृपा से हर मनोकामना पूरी होती है। वे अपने भक्तों की पुकार सुनती हैं और उनकी झोली को आशीर्वाद से भर देती हैं। माँ की महिमा अनंत है, जो भक्तों के जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से आलोकित करती है। उनकी भक्ति में डूबकर भक्त का मन हर दुख से मुक्त हो जाता है, और उनके चरणों में शरण लेने से जीवन धन्य और सार्थक हो जाता है।

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post