सोहनी लगदी वे मैनू सोहनी साईं भजन

सोहनी लगदी वे मैनू सोहनी साईं भजन

साईं तेरी कृपा से हो काम पूरे,
तेरे बिना साईं हम हैं अधूरे,
नाम जपे तेरा शाम सवेरे,
जिंदगी में तू सा रंग बिखेरे,
मोहनी सी सूरत, मेरे मन के शीशे में तेरी सजती,
सोहनी लगदी वे मैनू, सोहनी लगदी साईं की सूरत मैनू सोहनी लगदी।।

तू ही हमारे गम के साईं बंधन खोलेगा,
जैसे भी है बाबा, तू तो मन को टटोलेगा,
तू ही अंतर्यामी, पढ़ लेता है दिल की बात,
तेरे दर पे बाबा, कोई झूठ न बोलेगा,
तेरे चरण चूमे साईं, मेरा दुखड़ा सुन ले साईं,
तू सबका प्यारा साईं, तू दे दे उधारा साईं,
तेरी सच्ची वाणी लगे है मेरे साईं, जैसे है रब की,
सोहनी लगदी वे मैनू, सोहनी लगदी साईं की सूरत मैनू सोहनी लगदी।।

सुख दुख तो जीवन में हर पल आते जाते हैं,
सच्चे खैरख्वाह ही दुखियों को पार लगाते हैं,
जो भी लगाकर आस तुम्हारे दर पर आते हैं,
सच्चे मन से साईं, तेरी ज्योत जलाते हैं,
तेरे चरण चूमे साईं, मेरा दुखड़ा सुन ले साईं,
तू सबका प्यारा साईं, तू दे दे उधारा साईं,
तूने तो लाखों करोड़ों की ऐ साईं, झोली भर दी,
सोहनी लगदी वे मैनू, सोहनी लगदी साईं की सूरत मैनू सोहनी लगदी।।

हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई हैं,
सब तुमको प्यारे, जैसे महके गुलशन में, गुण अलग हैं न्यारे न्यारे,
ऐसा तू केवट है साईं, जो भव से तारे,
रहमत बरसे बाबा, हर पल दर पे देखो तुम्हारे,
तेरे चरण चूमे साईं, मेरा दुखड़ा सुन ले साईं,
तू सबका प्यारा साईं, तू दे दे उधारा साईं,
कहता कुरैशी साईं, मुरादें पूरी करे साईं सबकी,
सोहनी लगदी वे मैनू, सोहनी लगदी साईं की सूरत मैनू सोहनी लगदी।।

सोना सोना मेरा साईं | hamsar hayat nizami | Sona Sona Mera Sai || Sai Baba || Sai Baba Songs #Bhajan

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post