राम आवे अवध की ओर श्रीराम भजन

राम आवे अवध की ओर श्रीराम भजन

हुआ चारों दिशाओं में शोर,
बन्ना वचन लागे देखो मोरे,
मोरे मनवा में उठे हिलोर,
राम आवे अवध की ओर।

मन में हमारे राम सिया हैं,
हम दर्शन के प्यासे हैं,
आज अयोध्या प्रभु आएंगे,
भाग्य हमारे जागे हैं,
स्वागत में मेरे राम लाल के,
सब पुर्वाशी आगे हैं,
ऐसा स्वागत करेंगे जोर,
दीप जलाएंगे चारों ओर,
रात को आज कर देंगे भोर,
राम आए अवध की ओर,
राम आये अवध की ओर।

घर आए अपने रघुनंदन,
सबके मन खुशहाली है,
दीप जले हैं घर-घर में,
और घर-घर आज दिवाली है,
वर्षों बाद घड़ी शुभ आई,
गूंज रही शहनाई,
कहीं बाजे नगाड़े कहीं ढोल,
दीप जलने लगे सब ओर,
सियाराम रहे सब बोल,
राम आवे अवध की ओर।


राम आवे अवध की ओर सजनी | Ram Aave Awadh Ki Ore Sajni


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

यह भजन भी देखिये
श्री राम हरे जय राम हरे दुखियों के दुख
रामनवमी शुभ आया त्यौहार भजन
मेरे अंदर भी राम जगा दो भजन
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post